ईरान की धमकी, इजराइल के परमाणु सेंटर पर करेंगे हमला, पछताएगा अमेरिका
Iran Israel War : ईरान और अमेरिका इजराइल युद्ध के छठे दिन भी दोनों ओर से भारी बमबारी हो रही है। इस बीच ईरान ने इजराइल को धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने ईरान में सत्ता परिवर्तन का प्रयास किया तो इजराइल की परमाणु साइट को निशाना बनाया जाएगा। ईरान के ...
Iran Israel War : ईरान और अमेरिका इजराइल युद्ध के छठे दिन भी दोनों ओर से भारी बमबारी हो रही है। इस बीच ईरान ने इजराइल को धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने ईरान में सत्ता परिवर्तन का प्रयास किया तो इजराइल की परमाणु साइट को निशाना बनाया जाएगा। ईरान के विदेश मंत्री ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका को अपने इस कृत्य पर गहरा पछतावा होगा।
ईरानी न्यूज एजेंसी ISNA के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल अगर ईरान में सत्ता परिवर्तन की कोशिश करते हैं, तो ईरानी सेना इजराइल के डिमोना न्यूक्लियर सेंटर को निशाना बना सकता है। ALSO READ: सीनेट से ट्रंप को बड़ी राहत: ईरान पर हमले जारी रहेंगे, बोले- जंग में अमेरिका 10 में से 15 अंक का हकदार
अराघची की अमेरिका को धमकी
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी हमले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अमेरिका ने ईरान के तट से 2,000 मील दूर समुद्र में एक जघन्य अपराध किया है। भारतीय नौसेना के मेहमान, लगभग 130 नाविकों को ले जा रहे 'डेना' पर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में बिना किसी चेतावनी के हमला किया गया। उन्होंने कहा कि मेरी बात याद रखना, अमेरिका को अपने इस कृत्य पर गहरा पछतावा होगा। ALSO READ: भारत तक पहुंची जंग की आंच, हिंद महासागर में US पनडुब्बी ने ईरानी युद्धपोत डुबोया, 80 लोगों की मौत
गौरतलब है कि अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजेतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता चुना गया है। इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल कार्ट्ज ने बुधवार को अपने बयान में कहा था कि ईरान जिसे भी देश का अगला सुप्रीम लीडर चुनेगा, उसे खत्म किया जाएगा।
इस बीच ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई के शव को तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में रखने की तैयारी चल रही है। यहां बड़ी संख्या में लोगों के शोक मनाने के लिए इकट्ठा होने की उम्मीद है। ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई को अमेरिका और इजराइल ने हवाई हमले में मारा गया था।
edited by : Nrapendra Gupta



