इंजीनियरों को सख्त आदेश, फोन बंद किया तो खैर नहीं:जोधपुर डिस्कॉम के चीफ इंजीनियर बोले- जिले के किसी भी कोने में बिजली की सप्लाई न रुके

राजस्थान में सूरज की तपिश और बढ़ते पारे ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। इस भीषण गर्मी के बीच आमजन को सबसे ज्यादा उम्मीद बिजली विभाग से होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए जोधपुर डिस्कॉम ने जैसलमेर जिले के लिए एक बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है। शुक्रवार को जोधपुर डिस्कॉम (बाड़मेर जोन) के मुख्य अभियंता (चीफ इंजीनियर) एन के जोशी ने जैसलमेर क्षेत्र के तमाम छोटे-बड़े बिजली अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि जिले के किसी भी कोने में बिजली की सप्लाई न रुके और लोगों को गर्मी में परेशान न होना पड़े। इंजीनियरों को सख्त आदेश: फोन बंद किया तो खैर नहीं बैठक में मुख्य अभियंता ने कड़े शब्दों में कहा कि जैसलमेर खंड के सभी अधिशाषी अभियंता (XEN), सहायक अभियंता (AEN) और कनिष्ठ अभियंता (JEN) अब अलर्ट मोड पर रहेंगे। इन सभी अधिकारियों को अपना मोबाइल फोन 24 घंटे चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने साफ कर दिया है कि अगर कोई उपभोक्ता अपनी समस्या लेकर फोन करता है, तो उसे संतोषजनक जवाब देना होगा। फोन बंद मिलने या शिकायत पर ध्यान न देने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। शिकायत दर्ज कराने के लिए तकनीकी रास्तों का इस्तेमाल अधीक्षण अभियंता (SE) इंजि. भैराराम चौधरी ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विभाग ने कई ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम खोल दिए हैं। अब बिजली कटने या वोल्टेज की समस्या होने पर उपभोक्ता केवल फोन कॉल तक सीमित नहीं हैं। वे टोल फ्री नंबर 1800-180-6045 और 1912 पर कॉल करने के अलावा व्हाट्सएप नंबर 9413359064 पर भी अपनी बात लिख कर भेज सकते हैं। इसके साथ ही 'विद्युत साथी ऐप' और विभाग के फेसबुक पेज 'Jodhpur Discom' के जरिए भी शिकायतें ली जा रही हैं। ईमेल के लिए cccjdvvnl@gmail.com की सुविधा भी 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। जोखिम में जान डालकर काम करते हैं कर्मचारी अधिकारियों ने कहा है कि जब भी कहीं कोई बड़ा फॉल्ट आता है, तो बिजली कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर तपती धूप में खंभों और लाइनों पर काम करते हैं। ऐसे में आमजन से निवेदन है कि वे धैर्य रखें। अक्सर देखा गया है कि एक ही घर से अलग-अलग मोबाइल नंबरों के जरिए एक ही शिकायत के लिए बार-बार कॉल किए जाते हैं। इससे फील्ड में काम कर रहे कर्मचारियों का ध्यान भटकता है और काम में देरी होती है। विभाग ने अपील की है कि सिस्टम को सहयोग दें ताकि खराबी जल्दी ठीक हो सके। क्षेत्रवार संपर्क नंबर (सुबह 9:30 से शाम 6:00 तक): जैसलमेर शहर: 9257031345 जैसलमेर ग्रामीण: 0267031346 पोकरण: 9267031350 फतेहगढ़: 9267031347 भणियाणा: 9257031351

May 8, 2026 - 21:05
 0