JEE की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने किया सुसाइड:कमरे में लगाया फांसी का फंदा,पिछले साल जून में पढ़ने आया था
सीकर में 17 साल के कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड का मामला सामने आया है। स्टूडेंट ने अपने कमरे में पंखे से फांसी का फंदा लगाया और सुसाइड कर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से शव को एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। कल परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 साल का कोचिंग स्टूडेंट पिछले साल सीकर जून महीने में आया था। जो यहां पर प्राइवेट हॉस्टल में रहता था और सीकर की प्राइवेट कोचिंग में ही JEE की तैयारी कर रहा था। आज शाम को उसने अपने कमरे में किसी कपड़े से फंदा बनाया और उसे पंखे पर लटकाकर सुसाइड कर लिया। हॉस्टल स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां से शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लग रही है। परिजन जो भी रिपोर्ट देंगे उसके आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।



