आगरा को विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम योगी:25 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर आगरा आ रहे हैं। पहले दिन मुख्यमंत्री 600 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। रात में सर्किट हाउस में रुकेंगे। 26 जुलाई को डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के सभागार में कैशलेस योजना का शुभारंभ करेंगे। सीएम के आगमन को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ये रहेगा सीएम का प्रोग्राम सीएम का कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है। मगर, प्रस्तावित कार्यक्रम के अनसुार, वे 25 जुलाई को शाम 4 बजे आएंगे। खेरिया हवाई अड्‌डे से सीएम सीधे फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड पर पहुंचेंगे। यहां पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले PWD, ग्राम्य विकास विभाग, सेतु निगम सहित अन्य विभागों की 600 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। यह कार्यक्रम दो घंटे का रहेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस जाएंगे। जहां वे जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। नाइट स्टे के बाद अगले दिन यानि 26 जनवरी को सीएम विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस स्थित शिवाजी मंडपम ऑडिटोरियम में कैशलेस योजना का शुभारंभ करेंगे। विशेष प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन पर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, नवाचारों, सामाजिक सरोकारों और जनकल्याणकारी गतिविधियों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस अवसर पर सामुदायिक रेडियो 90.4 'आगरा की आवाज़' विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास, शताब्दी यात्रा, समाजहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों तथा छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास और सशक्तीकरण पर आधारित एक संक्षिप्त डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत करेगा। इसके माध्यम से मुख्यमंत्री सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों को विश्वविद्यालय की विकास यात्रा और सामाजिक योगदान की जानकारी मिलेगी। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Jul 22, 2026 - 20:12
 0