अतीक के शूटर के रिश्तेदारों का आतंक:प्रयागराज में युवक को सरेराह रोककर ईंट-पत्थर से हमला किया, कार में की तोड़फोड़
प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के शूटर आबिद के रिश्तेदारों का आतंक सामने आया है। उन्होंने सरेराह एक डेरी संचालक के बेटे पर जानलेवा हमला किया। ईंट-पत्थर व डंडों से वार किया और कार में तोड़फोड़ की। कार में रखे 36 हजार रुपये भी लूट ले गए। पूरामुफ्ती थाने में चार नामजद समेत नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। रास्ते में बाइक लगाकर खड़े थे
मसूद अहमद करेली का रहने वाला है। उसकी पिता डेरी चलाते हैं और वह उनका हाथ बंटाता है। उसने बताया, 29 मई की शाम चार से पांच के बीच वह भगवतपुर ओवरब्रिज के नीचे वाली सड़क से जा रहा था। आगे बढ़ने पर देखा कि कुछ लोग बाइक रास्ते में लगाकर खड़े थे। वापस लौटते वक्त रास्ते में रोका
कई बार हॉर्न देने पर भी उन लोगों ने बाइक नहीं हटाई। इस पर उसने उनसे कहा कि वह बाइक किनारे लगा लें। इस पर वह झगड़े पर उतारू हो गए। साथ में पिता भी थे, ऐसे में उनके कहने पर वह वहां से चला गया। कुछ देर बाद काम से वापस लौट रहा था तभी उन्हीं युवकों ने उसे रोक लिया।
उन्होंने अपने कुछ साथियों को भी बुला लिया था। इनमें तलहा,अबुबकर, ताहा पुत्र समसुल्लाह और उनके फुफेरे भाई एहतेशाम के अलावा चार-पांच अज्ञात लोग शामिल थे। कार से नीचे खींचकर पीटने लगे
सभी ने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध पर उसे कार से नीचे खींच लिया और घेरकर हमला बोल दिया। ईंट-पत्थर व डंडों से जमकर पीटा। वह बेसुध होकर जमीन पर गिरा तो ताबड़तोड़ वार किए और धमकाते हुए भाग निकले। कुछ देर बाद राहगीरों ने देखा तो जानकारी घरवालों को दी और फिर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जाते-जाते उसकी कार में रखा कैश भी लूटकर भाग निकले। आरोपियों का सगा भाई आबिद प्रधान का दामाद
मसूद ने बताया, आरोपी अतीक अहमद के शूटर आबिद प्रधान के रिश्तेदार हैं और असरौली गांव के रहने वाले हैं। इनका सगा भाई दानिश आबिद का दामाद है और आबिद के नाम पर ही यह पूरे इलाके में गुंडागर्दी करते फिरते हैं। तीन महीने पहले दो सगे भाइयों पर किया था हमला
तीन महीने पहले भी उन्होंने पूरामुफ्ती में अरशद व अतहर नाम के दो सगे भाइयों पर हमला किया था। नमाज पढ़कर लौटते वक्त काले रंग की फॉर्च्यूनर से आकर दोनों पर लोहे की रॉड, सरिया और कट्टे व पिस्टल की बट से ताबड़तोड़ वार किए थे। हमलावरों ने अरशद का सिर फोड़ दिया था जबकि अतहर का हाथ तोड़ दिया था। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज हुई लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने से उनकी गुंडागर्दी जारी रही। थाने में बनाता है रील, पुलिस के साथ खिंचवाई है फोटो
पीड़ित का आरोप है कि उस पर हमला करने के आरोपियों का पूरामुफ्ती थाने तक प्रभाव है। आरोपियों ने न सिर्फ थाने में रील वीडियो बनवाए बल्कि पुलिसकर्मियों के साथ फोटो भी खिंचवाए हैं। कुछ दिनों पहले एक आरोपी तलहा ने थाने में एसएचओ की विदाई के वक्त रील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था। इसी तरह एक ने हथियारों के साथ रील वीडियो बनाकर पोस्ट किए हैं। एसएचओ बोले इस मामले में पूरामुफ्ती थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने बताया, मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। आारोपियों के घर दबिश दी गई लेकिन वह ताला लगाकर गायब हैं। उनकी तलाश की जा रही है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।