अंबेडकर प्रतिमा पर कालिख पोती गई:जौनपुर में बसपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, जांच के आदेश

जौनपुर में बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने का मामला सामने आया है। यह घटना लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अंबेडकर तिराहे स्थित अंबेडकर पार्क में हुई। इस घटना के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही हजारों की संख्या में बसपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने इस कृत्य को जौनपुर शहर की शांति भंग करने का प्रयास बताया। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस इस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।

Mar 5, 2026 - 12:53
 0