हिन्दुओं की एकता में ही समाज सुरक्षित, विघटनकारी शक्तियों से दूर रहें: विकास
हिन्दुओं की एकता में ही समाज सुरक्षित, विघटनकारी शक्तियों से दूर रहें: विकास

हिन्दुओं की एकता में ही समाज सुरक्षित, विघटनकारी शक्तियों से दूर रहें: विकास
वार्ड 31 में भाजपा का झंडा बुलंद
विकास ने ठुकराल की मां से लिया आशीर्वाद
रुद्रपुर। भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की माता जी श्रीमती दर्शना रानी ठुकराल से आर्शीवाद लेकर वार्ड 31में घर घर जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की। विकास शर्मा ने माताजी का हाल चालन भी जाना और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और उनके अनुज संजय ठुकराल सहित तमाम भाजपा नेताओं के साथ वार्ड में धुंआधार प्रचार किया और आगामी 23 जनवरी को वार्ड सहित पूरे नगर निगम में कमल खिलाने का आहवान किया। इस वार्ड में पार्षद प्रत्याशी पूजा मुंजाल के पति सचिन मुंजाल बहुत लोकप्रिय हैं और वार्ड में भाजपा का जलवा है।
जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा ने कहा कि आज देश और समाज को विघटनकारी शक्तियों से खतरा है। कुछ तत्व अपने राजनीतिक फायदे के लिए हिन्दुओं को जातियों में बांटने की कोशिश कर रहे हैं। हिन्दू यदि बंट गया तो देश का बंटाधार हो जाएगा। हिन्दुओं की सुरक्षा भाजपा के बैनर तले एकजुट रहने में ही है। भाजपा में ही इतना साहस था कि कश्मीर से धारा 370 को खत्म कर दिया और कहीं अशांति नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व स्तर पर अलग पहचान बना रहा है, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड भी तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। इसी तरह अब सीएम धामी के मार्गदर्शन में रुद्रपुर भी उत्तराखण्ड का मॉडल शहर बनेगा। उन्होंने कहा कि सीएम धामी के मार्गदर्शन में रुद्रपुर में कई योजनाओं को धरातल पर उतारा जायेगा। विकास शर्मा ने कहा कि यह चुनाव रुद्रपुर दशा और दिशा तय करेगा। जनता यह अच्छी तरह जानती है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और मेयर भी भाजपा का होगा तो विकास में कोई अड़चन नहीं आयेगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को जनता की भावनाओं के अनुरूप धरातल पर उतारा जायेगी। शहर की जो भी समस्याए हैं उनका निस्तारण प्राथमिकता से किया जायेगा। विकास शर्मा कहा कि जनता के एक एक वोट की कीमत विकास करके चुकायी जायेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि अब चुनाव के दस दिन ही शेष हैं, इन दस दिनों में हर घर तक पहुंचना हमारी कोशिश होनी चाहिए।
जनसंपर्क के दौरान विकास शर्मा को जीत का आशीर्वाद देते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की माताजी श्रीमती दर्शना रानी ठुकराल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित की सोच रखने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि मेरे पुत्र की राजनैतिक मां भी भारतीय जनता पार्टी ही है। उन्होंने कहा कि ठुकराल अपनी राजनैतिक मां से दूर नहीं होगा और इस चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए पूरी ताकत लगायेगा। जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी लोगों से भाजपा के पक्ष में भारी मतदान की अपील की।
इस अवसर पर पार्षद प्रत्याशी पूजा मुंजाल, सचिन मुंजाल समाजसेवी संजय ठुकराल, विशाल खुराना, सुनील घक, आकाश अहूजा, शिवम जग्गा, पवन शर्मा, गौरव तनेजा, देव मेनन, अजय ठुकराल, पारस चुघ,जतिन मल्होत्रा पवन खनिजो, कार्तिक ठुकराल, राजन राठौर, जीत सिंह गाबा, बाबू ढींगरा, महेन्द्र ढींगरा, गौरव तागरा, सुनील झाम, अमनदीप सिंह विर्क, डा. शाहखान राजशाही आदि उपस्थित थे।