हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी में गोलियां मारकर हत्या:जिम से निकलते ही 4 बदमाशों ने की वारदात, परिजनों ने किया रोड जाम
उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार शाम को जिम से बाहर निकलते ही यूट्यूबर एवं सिंगर पर हमलावरों ने करीब 18 राउंड फायरिंग की। सिर, पेट में 5 गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अंकित बालियान हरियाणवी संगीत और सोशल मीडिया की दुनिया में सक्रिय थे। वह अपने गाने 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान' से काफी चर्चित हुए थे। साल 2023 में शामली में उनके रोड शो की भी चर्चा हुई थी। उन्हें बंतीखेड़ा निवासी हरियाणवी कलाकार बताया गया था। अंकित शामली में जिला पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे थे। उनकी हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। अंकित का जन्म शामली में ही हुआ था। लेकिन, पिछले काफी समय से वे हरियाणा के सोनीपत में रहते थे। पिछले कुछ समय से वे गांव में परिवार के साथ रह रहे थे। परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम 4 हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे थे। घटना से गुस्साए लोगों ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए सड़क जाम कर दिया है। मां अंकित की लाश गोद में लेकर सड़क पर बैठ गई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की पहचान की कोशिश कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर पहले से जिम के बाहर थे। वे अंकित बालियान के बाहर आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही अंकित जिम से बाहर निकलकर अपनी स्कॉर्पियो में बैठने लगे, तभी बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। अंकित ने बचने की कोशिश की। लेकिन ड्राइविंग सीट की तरफ दीवार थी। इसलिए अंकित ने स्कॉर्पियो की को-ड्राइविंग सीट की तरफ से अंदर जाने का प्रयास किया। वारदात के बाद पैदल ही भागे हमलावर हमलावरों ने जबरन स्कॉर्पियो का गेट खोला और अंकित पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। तीन गोलियां गाड़ी के अगले शीशे में और 5 अंकित के शरीर में जा लगीं। वारदात के बाद चारो हमलावर पैदल ही मौके से फरार हो गए। परिजनों ने लगाया जाम, किया हंगामा
अंकित बालियान की हत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। कहा कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं की जाएगी, जाम नहीं खोला जाएगा। हत्यारों के पकड़े जाने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। एसपी एनपी सिंह का कहना है कि हत्यारों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है। पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर भी जांच की जा रही है। 3-4 बदमाशों ने की फायरिंग- एसपी इस मामले को लेकर एसपी एनपी सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली शामली क्षेत्रान्तर्गत डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मृतक अंकित बालियान निवासी बंतीखेड़ा को जिम से निकलते समय 3-4 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मार दी गई। जिससे अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना का जल्द खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं। पुलिस टीमें मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।