सुभाष कॉलोनी एवं अतिरिक्त सुभाष कॉलोनी से वृंदावन और बरसाना के लिए रवाना हो रहे तीर्थयात्रियों की बस को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया।
सुभाष कॉलोनी एवं अतिरिक्त सुभाष कॉलोनी से वृंदावन और बरसाना के लिए रवाना हो रहे तीर्थयात्रियों की बस को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया।
*रुद्रपुर। सुभाष कॉलोनी एवं अतिरिक्त सुभाष कॉलोनी से वृंदावन और बरसाना के लिए रवाना हो रहे तीर्थयात्रियों की बस को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया।* इस अवसर पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्र और सुख-समृद्धि की कामना की। ठुकराल ने कहा कि धार्मिक यात्रएँ जीवन में आस्था, ऊर्जा और सकारात्मक सोच को प्रबल करती हैं। वृंदावन और बरसाना जैसे पावन स्थलों का दर्शन श्रद्धालुओं के जीवन में नई आध्यात्मिक शक्ति का संचार करेगा।बस रवाना होने के दौरान दीपक प्रजापति, सोनू प्रजापति, रोहित प्रजापति, सौरभ सक्सेना, हैप्पी चौहान, आकाश सागर, राज सागर, शिवम प्रजापति, अमन सागर, प्रेमपाल, शिवा सागर, कुलवीर सिंह, गौरव नारंग, सौरभ नारंग, सुरेश नागपाल समेत अनेक लोग मौजूद रहे।



