सरवती देवी मैमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में भारत रत्न, संविधान निर्माता,बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी जयंती पर हुए कार्यक्रम।
सरवती देवी मैमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में भारत रत्न, संविधान निर्माता,बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी जयंती पर हुए कार्यक्रम।

सरवती देवी मैमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में भारत रत्न, संविधान निर्माता,बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी जयंती पर हुए कार्यक्रम।
चौपला चौराहा स्थित अस्थाई कार्यालय में आज विचार गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा विडियो काल के माध्यम तथा दूरभाष के माध्यम से डॉ रेनूशरण ने बाबा साहेब को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब द्वारा दो वर्ष ग्यारह महीने अट्ठारह दिन में तैयार किया गया,भारत के संविधान निर्माता को मेरा शत् शत् नमन हमें उनके योगदान को सदैव स्मरण करना है और शौषित कमजोर वर्ग के लोगों और विशेषतौर पर महिलाओं को सशक्त बनाना है विकसित भारत की नारी सशक्तिकरण पर कार्य कर हमें मजबूती प्रदान करने वाले बाबा साहेब हमारे लिए सदैव स्मरणीय रहेगें। सामाजिक न्याय के लिए आपका योगदान अविस्मरणीय है,आपने दलित और वंचितों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के साथ उन्हें समाज में बराबरी का हक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय संविधान की संरचना में उल्लेखनीय योगदान देते हुए कमजोर वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने में प्रभावी पहल की है। डॉ.अम्बेडर के विचार और उनका जीवन दर्शन आज भी हमें एक समरस समानमूलक और न्याय पूर्ण समाज की दिशा में आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। मैं डॉ.रेनूशरण आपको हृदय से नमन करती हूं। तथा ट्रस्ट के सभी सम्मानित मात्रशक्तियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।और विचार गोष्ठी आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को पुनः बधाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी डॉ.रेनू शरण द्वारा पौधा रोपण हेतु आम के पौधे, पुलिस एक्सन मैग्जीन तथा मेरी आवाज़ सुनो जनकल्याण समिति पंजी के प्रतीक सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य असहाय और कमजोर वर्ग के लोगों की मदद करना और महिलाओं को न्याय और अपने अधिकारों के लिए जागरुक करना। इस आयोजन में पश्रकार बंधु, पुलिस एक्सन न्यूज सहसंयोजक राम अवतार ,राम सिंह पाल,
शिवमपाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अलका रस्तोगी, सेवा क्रांति वेलफेयर सोसाइटी रामवीर यादव, कोषाध्यक्ष अलका अरोड़ा, खुशी जौशी, सुमित मनराल,पुष्पा मोर्या सहित शहर के तमाम सम्मानित जन मौजूद रहे।