समस्तीपुर में विश्व कुष्ठ जागरूकता दिवस पर कार्यक्रम:सदर अस्पताल की नर्स ने निकाली जागरूकता रैली, कहा- इलाज संभव है
समस्तीपुर में विश्व कुष्ठ जागरूकता दिवस के मौके पर सदर अस्पताल से कुष्ठ जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व जिला वेक्टर पदाधिकारी डॉ विजय कुमार कर रहे थे। इस रैली में सदर अस्पताल और एएनएम कॉलेज की नर्सो ने भाग लिया। लोगों को बताया गया कि कुष्ठ छुआ छूत की बीमारी नहीं है। अब यह लाइलाज भी नहीं रहा। नियमित उपचार करने पर यह ठीक हो जाता है। इस मौके पर जिले के नए सिविल सर्जन डॉ निर्मल कुमार भी शामिल हुए। सदर अस्पताल से निकाला गया जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए जुलूस कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। इसे सदर अस्पताल से निकाला गया था। जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण किया। इसके बाद जुलूस फिर से वापस सदर अस्पताल पहुंची । जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया और देश से कुष्ठ को भगाने का संकल्प लिया। सिविल सर्जन ने बतााया कि जिले में कुष्ठ को लेकर लगातार काम किए जा रहे हैं। आज से 15 दिनों के लिए कुष्ठ रोगी खोज अभियान की शुरुआत की जा रही है। यह अभियान लगातार 15 दिनों तक चलेगा। जिसमें स्वास्थ्य कर्मी जिले के विभिन्न गांव में पहुंचकर कुष्ठ रोगियों को लक्षण के हिसाब से चिन्हित करेंगे। चिन्हित किए गए कुष्ठ रोगियों की जांच कराई जाएगी। इसके बाद अगर उनमें कुष्ठ के लक्षण मिलते हैं, तो सदर अस्पताल से उन्हें दवा उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि दवा का सेवन कर वह पूरी तरह सेठीक हो सके। जिला वेक्टर पदाधिकारी ने बताया कि महात्मा गांधी की आज पुण्यतिथि है। इस तिथि को कुष्ठ निवारण दिवस के रूप में मना रहे हैं। महात्मा गांधी का सपना था कि पूरे देश से कुष्ठ का निवारण हो। महात्मा गांधी के सपना को पूरा करने के लिए आज स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से जागरूकता रैली निकाली है। रैली के माध्यम से लोगों को बताया गया है कि कुष्ठ अब लाइलाज बीमारी नहीं रहा इसकी दवा उपलब्ध है। नियमित रूप से दवा का सेवन करने से यह ठीक हो जाता है।
सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉक्टर निर्मल कुमार चौधरी के अलावा उपाधीक्षक डॉक्टर गिरीश कुमार, वेक्टर पदाधिकारी डॉ विजय कुमार, डॉक्टर पवन कुमार समेत बड़ी संख्या में सदर अस्पताल के डॉक्टर और गर्मियों ने भाग लिया।
Jan 30, 2026 - 15:18
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.