शेखपुरा में फर्जी RTO चालान से 89,000 रुपए की ठगी:दिल्ली में मजदूरी करता है युवक, पीड़ित का बैंक खाता खाली
शेखपुरा के कोरमा थाना क्षेत्र के गगौर गांव में एक युवक साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गया। फर्जी आरटीओ चालान के लिंक पर क्लिक करने से उसके बैंक खाते से 89,000 रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित ने साइबर थाना पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। गगौर गांव निवासी राजनंदन बिंद के बेटे अखिलेश कुमार ने बताया कि उनके मोबाइल पर परिवहन विभाग का एक फर्जी आरटीओ चालान लिंक आया था। जैसे ही उन्होंने इस लिंक पर क्लिक किया, कुछ ही मिनटों में उनके केनरा बैंक, कटारी शाखा स्थित बचत खाते से 89,000 रुपए की अवैध निकासी हो गई। दिल्ली में मजदूरी करता है पीड़ित अखिलेश कुमार दिल्ली में मजदूरी करते हैं और उन्होंने यह राशि अपनी मेहनत की कमाई से बैंक में जमा की थी। खाते से पूरी राशि निकल जाने के कारण उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस मामले में साइबर थाना के अपर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक साकेत सौरभ ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Jan 2, 2026 - 11:48
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.