विकसित भारत संकल्प सभा का भव्य आयोजन – पूर्व विधायक राजेश शुक्ला एवं महापौर विकास शर्मा ने किया शुभारंभ
विकसित भारत संकल्प सभा का भव्य आयोजन – पूर्व विधायक राजेश शुक्ला एवं महापौर विकास शर्मा ने किया शुभारंभ

विकसित भारत संकल्प सभा का भव्य आयोजन – पूर्व विधायक राजेश शुक्ला एवं महापौर विकास शर्मा ने किया शुभारंभ
किच्छा – भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित "विकसित भारत का अमृतकाल – सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल" विषय पर नगर मंडल किच्छा द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला एवं रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता महापौर विकास शर्मा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने न केवल दुश्मनों को करारा जवाब दिया, बल्कि एक नया इतिहास रचते हुए देश का मस्तक ऊंचा किया है। आज भारत हर मोर्चे पर आत्मनिर्भर बन रहा है। यह अमृतकाल जन-जन की भागीदारी से विकसित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा की सरकार चहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों से सतर्क रहना आवश्यक है। हमें सच्चाई और विकास के मुद्दों को जनता तक पहुंचाना है। यदि हम संगठित होकर जनता से जुड़ते हैं, तो वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव और आगामी पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित है। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं, और जब यह रीढ़ मजबूत होती है, तो कोई भी ताकत पार्टी को रोक नहीं सकती।सभा के अंत में सभी ने अहमदाबाद प्लेन हादसे के मृतकों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, मंडल अध्यक्ष रुद्रपुर सुनील ठुकराल, महामंत्री मुकेश कोली, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती दुबे, क्रय विक्रय अध्यक्ष मूलचंद राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर संजीव सिंह, रमन कोली, मनजीत सिंह, नाजिम मलिक, शैलि फुटेला, पूनम अग्रवाल, शैल शुक्ला, कविता मान,मधु गुप्ता, सुनीता गंगवार, धनीराम, उमाशंकर रस्तोगी, ओंम तनेजा, हारून मलिक, जावेद मलिक, संजीव खन्ना, राजकुमार कलरा, संदीप दीक्षित, कमलेश राठौर, अजीत सक्सेना, नितिन वाल्मीकि, जितेंद्र गुप्ता, अमरनाथ कश्यप, दया दसीला, कुलदीप बग्गा, मनी सक्सेना, रितिक कश्यप, राजकुमार कोली, रमन कोली, हीरा सरकार, जानकी तिवारी समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे।