वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार,03 दोपहिया वाहन बरामद

वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार,03 दोपहिया वाहन बरामद

Sep 16, 2026 - 22:08
 0
वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार,03 दोपहिया वाहन बरामद

वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार,03 दोपहिया वाहन बरामद 

*एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन का असर — वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार,03 दोपहिया वाहन बरामद*

➡️ कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने 02 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की 02 मोटरसाइकिल एवं 01 स्कूटी सहित कुल 03 दोपहिया वाहन किए बरामद।

➡️ आरोपियों ने रुद्रपुर क्षेत्र से वाहन चोरी कर नंबर प्लेट हटाकर सुनसान स्थानों/झाड़ियों में छिपाए थे।

➡️ कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने सुरागरसी - पतारसी एवं सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को रेलवे स्टेशन रोड के पास से दबोचा।

➡️ बरामद 02 मोटरसाइकिलें एफआईआर संख्या 470/2026 एवं 472/2026 से संबंधित चोरी के वाहनों के रूप में हुईं सत्यापित ।

*घटना एवं पुलिस कार्यवाही*

???? दिनांक 08.09.2026 को वादी अमन पुत्र ज्ञान सिंह द्वारा अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UK-06-AK-4820 विशाल मेगा मार्ट, श्री गुरु अंगद देव जी कॉम्प्लेक्स की पार्किंग से चोरी होने के संबंध में कोतवाली रुद्रपुर में एफआईआर संख्या 470/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कराई गई।

इसी प्रकार वादी सागर अरोरा द्वारा हीरो सीडी डॉन मोटरसाइकिल संख्या UA06-D-1925 मुख्य बाजार रुद्रपुर स्थित ग्रोवर फर्नीचर के सामने से चोरी होने के संबंध में एफआईआर संख्या 472/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कराई गई।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति महोदय ने घटनाओं के शीघ्र अनावरण हेतु दिए थे कड़े निर्देश तथा कोतवाली रुद्रपुर पर पुलिस टीमों का किया गया था गठन , गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों का सत्यापन एवं सुरागरसी-पतारसी की जा रही थी।

पुलिस टीम को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन रोड स्थित सेक्शन इंजीनियर कार्यालय के पास झाड़ियों में दो संदिग्ध युवक 02 मोटरसाइकिल एवं 01 स्कूटी के साथ मौजूद हैं और वाहनों को बेचने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों अभियुक्तों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

*पूछताछ में खुलासा*

➡️ पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे दोनों मिलकर रुद्रपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से दोपहिया वाहन चोरी करते थे। चोरी के बाद वाहनों की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट हटा देते तथा वाहनों को सुनसान स्थानों एवं झाड़ियों में छिपा देते थे। ग्राहक मिलने पर चोरी के वाहनों को कम कीमत में बेच देते थे।

*गिरफ्तार अभियुक्त*

1. मोहम्मद अरमान पुत्र अली हुसैन, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी मलसी, कोतवाली रुद्रपुर, ऊधमसिंहनगर; मूल निवासी सुकटवा ज्वालापुर, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर, उ.प्र.

2. अरमान पुत्र नन्हे, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम ज्वालापुर भैंसिया, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर, उ.प्र.

*बरामदगी*

01. हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल — UK-06-AK-4820

02. हीरो सीडी डॉन मोटरसाइकिल — UA06-D-1925

03. टीवीएस एनटॉर्क स्कूटी — काला रंग

*वैधानिक कार्रवाई*

➡️ दोनों अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद होने एवं दोनों की संयुक्त संलिप्तता सामने आने पर संबंधित अभियोगों में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।