रूद्रपुर नगर में प्रथम बार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी की अमृत कथा *"श्री राम कथा महा यज्ञ"* का विशाल आयोजन होने जा रहा है

*श्री राम कथा आयोजन*
आप सभी सनातन प्रेमियों को अत्यंत ही हर्ष के साथ सूचित किया जा रहा है कि हमारे रूद्रपुर नगर में प्रथम बार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी की अमृत कथा *"श्री राम कथा महा यज्ञ"* का विशाल आयोजन किया जा रहा है।
इस ऐतिहासिक संगीतमयी कथा को अपने मुखारविंद से स्वरबद्ध करने हेतु श्री श्री 1008 परम् श्रद्धेय श्री शांतनु जी महाराज अपनी संत बंधुओं के साथ पधार रहे हैं।
इस भव्य सनातन आयोजन हेतु अवलोकनार्थ सूक्ष्म रूपरेखा निम्नवत है:-
कथा स्थान:- नवरंग वाटिका कैंपस काशीपुर रोड।
कार्यक्रम:- 3/9/2025 से 13/9/2025 तक l
समय:- सायं 4.00 बजे से 7.00 बजे तक (रोजाना)।
कलश यात्रा - 3/9/2025 प्रातः 10.00 से प्रारंभ (एलायंस कॉलोनी एवं ग्रीन पार्क से चलकर कथा स्थल तक)।
श्री राम कथा:- 4/9/2025 से 13/9/2025 तक।
विशाल भंडारा:- 13/9/2025 को दोपहर 01.00 बजे से श्री राम जी की इच्छा तक।
उक्त समस्त आयोजन आप और हम सभी के अथक प्रयास एवं सहयोग से किया जा रहा है।
इस हेतु आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि कृपया तन, मन और धन से सहयोग अवश्य करें और धर्म लाभ अर्जित करें।
आपका प्रत्येक सहयोग श्री राम जी के चरणों में अर्पित होगा।
????????