राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ ने मनाया विजयदशमी उत्सव*

राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ ने मनाया विजयदशमी उत्सव*

Oct 13, 2024 - 17:02
 0
राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ ने मनाया विजयदशमी उत्सव*

*राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ ने मनाया विजयदशमी उत्सव* 

ग्रीन पार्क , रुद्रपुर नगर के आप नगर भगत सिंह के स्वयं सेवकों ने ग्रीन पार्क में मनाया विजयदशमी उत्सव इस अवसर पर माननीय विभाग संघचालक जी साथ अन्य दायित्वान स्वयं सेवक बंधुओ ने रक्षा बांध कर किया शत्र पूजन। ग्रीन पार्क में शस्त्र पूजन कार्यक्रम को लेकर आरएसएस के स्वयंसेवकों ने विशेष तैयारी की थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस आज विजय दशमी का कार्यक्रम पूरे देश में धूमधाम के साथ मना रही है।

हाउसिंग सोसायटी ग्रीन पार्क में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शुभारंभ भगवान श्रीराम, भारत माता एवं महापुर्षो के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। असत्य पर सत्य की जीत के इस पावन पर्व पर राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया गया। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि संघ शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है और आगामी समय में सामाजिक परिवर्तन के पांच आयामों पर अपने कार्य को अधिक केन्द्रित करेगा। इन पांच आयामों में सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण, नागरिक कर्तव्य सम्मिलित हैं। इस विषय में स्पष्ट किया कि समाज में विभेद के विरुद्ध विमर्श खड़ा करना तथा समरसता के लिए निरंतर प्रयास करना इस कार्ययोजना का लक्ष्य है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) विजयादशमी कार्यक्रम पूरे देश में मना रहा है। संघ मुख्‍यालय नागपुर से लेकर देश के कोने-कोने में कार्यक्रम में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हर संघ सदस्‍य के लिए दशहरे का दिन बेहद खास होता है। क्‍योंकि विजयादशमी के दिन ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्‍थापना हुई थी। संघ की स्‍थापना 1925 में दशहरा के दिन हुई थी।