यमुनानगर में टायर कारोबारी के शोरूम पर फायरिंग:आतंकी कुलबीर के नाम से धमकी भरा पर्चा चस्पा, लिखा- यह तो ट्रेलर है अगली गोली दिमाग में लगेगी

यमुनानगर की रामपुरा कॉलोनी में टायर कारोबारी ईशान सभरवाल के शोरूम को निशाना बनाते हुए अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शोरूम के बाहर आतंकी कुलबीर सिद्धू के नाम से एक धमकी भरा पर्चा चस्पा कर फरार हो गए। घटना की जानकारी शनिवार सुबह शोरूम खुलने पर लगी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से गोलियों के खोखे और धमकी वाला पर्चा कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। यह तो ट्रेलर है, अगली गोली दिमाग में लगेगी शोरूम के बाहर चस्पाए पर्चे पर लिखा है, यह तो ट्रेलर है, अ।गली गोली दिमाग में लगेगी। पर्चे पर आतंकी कुलबीर सिद्धू का नाम भी दर्ज मिला है। हालांकि जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि पर्चा वास्तव में उसी की ओर से भेजा गया है या फिर किसी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए उसका नाम इस्तेमाल किया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में रंगदारी, पुरानी रंजिश और क्षेत्र में दहशत फैलाने की मंशा समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल से जुटाए गए तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। एनआईए घोषित कर चुकी है 10 लाख का इनाम शहर थाना पुलिस का कहना है कि वारदात रात करीब 12 बजे की है, जिसका पता सुबह दुकान खुलने पर चला। घटना की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक कारोबारी की ओर से इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि जगाधरी सदर थाना क्षेत्र के गांव खाररवन निवासी कुलबीर सिद्धू पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) पहले ही 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर चुकी है। ऐसे में शोरूम के बाहर उसके नाम का पर्चा मिलने के बाद पुलिस इस एंगल से भी गंभीरता से जांच कर रही है कि कहीं यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा तो नहीं है या फिर केवल दहशत फैलाने की कोशिश।

Jul 12, 2026 - 13:37
 0