मुहर्रम पर्व के दृष्टिगत SSP अजय गणपति के निर्देशन में जनपदभर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू, रुद्रपुर शहर में रहेगा विशेष रूट डायवर्जन प्लान*

मुहर्रम पर्व के दृष्टिगत SSP अजय गणपति के निर्देशन में जनपदभर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू, रुद्रपुर शहर में रहेगा विशेष रूट डायवर्जन प्लान*

Jun 27, 2026 - 20:53
 0
मुहर्रम पर्व के दृष्टिगत SSP अजय गणपति के निर्देशन में जनपदभर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू, रुद्रपुर शहर में रहेगा विशेष रूट डायवर्जन प्लान*

*मुहर्रम पर्व के दृष्टिगत SSP अजय गणपति के निर्देशन में जनपदभर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू, रुद्रपुर शहर में रहेगा विशेष रूट डायवर्जन प्लान*

???? मुहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने तथा आमजन को सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा व्यापक यातायात एवं सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

*इसी क्रम में दिनांक 26 जून 2026 को रुद्रपुर शहर में निकलने वाले मुहर्रम जुलूस के दौरान प्रातः 11:00 बजे से जुलूस की समाप्ति तक विशेष रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।*

*यातायात डायवर्जन व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी:-*

*दिल्ली, मुरादाबाद एवं रामपुर की ओर से आने वाले वाहन -*

➡️ काशीपुर, हरिद्वार, सितारगंज, खटीमा, जनपद नैनीताल एवं अन्य पर्वतीय जनपदों की ओर जाने वाले समस्त वाहन रामपुर बॉर्डर से रिंग रोड का उपयोग करते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

*हरिद्वार एवं काशीपुर की ओर से आने वाले वाहन -*

➡️ रामपुर, बरेली, सितारगंज, खटीमा, जनपद नैनीताल एवं अन्य पर्वतीय जनपदों की ओर जाने वाले वाहन एमेनिटी स्कूल के पास स्थित फ्लाईओवर से रिंग रोड का उपयोग करेंगे।

*खटीमा, सितारगंज एवं किच्छा की ओर से आने वाले वाहन -*

➡️ रामपुर, मुरादाबाद, दिल्ली अथवा काशीपुर, हरिद्वार की ओर जाने वाले वाहन राधा स्वामी सत्संग के निकट स्थित फ्लाईओवर से रिंग रोड का उपयोग करेंगे।

*नैनीताल एवं हल्द्वानी की ओर से आने वाले वाहन -*

➡️ काशीपुर, हरिद्वार, देहरादून, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली एवं दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन पार्ले चौक से रिंग रोड के माध्यम से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

*स्थानीय नागरिकों हेतु महत्वपूर्ण सूचना*

➡️ रुद्रपुर नगर क्षेत्र के स्थानीय निवासियों के वाहनों को जुलूस की वर्तमान स्थिति एवं यातायात दबाव के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर विभिन्न स्थानों से अल्प अवधि हेतु डायवर्ट किया जा सकता है।

*भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध*

➡️ मुहर्रम पर्व के दौरान शहर रुद्रपुर में प्रातः 07:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

*पुलिस की अपील*

➡️ उधमसिंहनगर पुलिस आमजन से अपील करती है कि अनावश्यक असुविधा से बचने हेतु यात्रा पर निकलने से पूर्व निर्धारित डायवर्जन प्लान का अवलोकन करें, वैकल्पिक मार्ग (रिंग रोड) का उपयोग करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग प्रदान करें।