माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी के ‘अपराध मुक्त एवं नशा मुक्त देवभूमि’ के संकल्प को धरातल पर उतार रहे SSP अजय गणपति*

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी के ‘अपराध मुक्त एवं नशा मुक्त देवभूमि’ के संकल्प को धरातल पर उतार रहे SSP अजय गणपति*

Sep 16, 2026 - 22:20
 0
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी के ‘अपराध मुक्त एवं नशा मुक्त देवभूमि’ के संकल्प को धरातल पर उतार रहे SSP अजय गणपति*

???? *माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी के ‘अपराध मुक्त एवं नशा मुक्त देवभूमि’ के संकल्प को धरातल पर उतार रहे SSP अजय गणपति*

*SSP अजय गणपति की दूरगामी सोच से अपराधियों में खौफ — नानकमत्ता के नानकसागर डैम पार बिसोटा गांव में कराया नवीन पुलिस चौकी का निर्माण, नशा तस्करों की सप्लाई चेन पर किया सीधा प्रहार*

➡️ *सीमावर्ती बिसोटा क्षेत्र में पुलिस की स्थायी मौजूदगी बढ़ने से अपराध एवं नशा तस्करी के विरुद्ध निगरानी और कार्रवाई होगी और मजबूत।*

➡️ *नवीन पुलिस चौकी के माध्यम से सीमावर्ती मार्गों पर गश्त, चेकिंग एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी को मिलेगा विस्तार।*

➡️ *नशा तस्करों एवं अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में SSP अजय गणपति की रणनीतिक पहल।*

???? माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी के ‘अपराध मुक्त एवं नशा मुक्त देवभूमि’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति द्वारा अपराध एवं नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं रणनीतिक कार्रवाई की जा रही है।

SSP अजय गणपति की दूरगामी सोच एवं अपराध नियंत्रण की प्रभावी रणनीति के तहत पुलिसिंग को केवल घटनाओं के बाद की कार्रवाई तक सीमित न रखते हुए संवेदनशील एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस की स्थायी मौजूदगी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

इसी क्रम में कोतवाली नानकमत्ता के सीमावर्ती एवं संवेदनशील क्षेत्र नानकसागर डैम पार बिसोटा में नवीन पुलिस चौकी का निर्माण किया गया है।

*SSP अजय गणपति ने पूर्ण विधि-विधान के साथ किया नवीन पुलिस चौकी का शुभारंभ*

➡️ SSP ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति द्वारा पूर्ण विधि-विधान एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ नवीन पुलिस चौकी बिसोटा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान नवीन चौकी परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में नवीन पुलिस चौकी की शुरुआत की गई।

➡️ नवीन चौकी के अस्तित्व में आने से सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस की स्थायी मौजूदगी बढ़ेगी तथा अपराध एवं नशा तस्करी के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।

*डैम पार बिसोटा में नवीन पुलिस चौकी — नशे के नेटवर्क पर रणनीतिक प्रहार*

➡️ बिसोटा क्षेत्र की संवेदनशीलता एवं सीमावर्ती स्थिति को देखते हुए यहां नवीन पुलिस चौकी का निर्माण अपराधियों एवं नशा तस्करों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

नवीन चौकी के माध्यम से क्षेत्र में पुलिस की नियमित एवं प्रभावी मौजूदगी सुनिश्चित होगी। सीमावर्ती मार्गों पर सघन गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी के माध्यम से नशा तस्करों के आवागमन एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी प्रहार किया जाएगा।

*वर्ष 2026 में नानकमत्ता पुलिस का अपराध एवं नशे के विरुद्ध कड़ा प्रहार*

➡️ *अवैध हथियारों पर कार्रवाई:* शस्त्र अधिनियम के तहत 13 अभियोग पंजीकृत कर 14 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। अभियुक्तों के कब्जे से 13 अवैध तमंचे 315 बोर एवं 05 चाकू बरामद किए गए।

➡️ *अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा:* आबकारी अधिनियम के तहत 38 अभियोगों में 42 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए तथा 1,218 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।

➡️ *स्मैक तस्करों पर बड़ी कार्रवाई:* NDPS एक्ट के तहत 30 मुकदमे दर्ज कर 42 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 592.62 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।

➡️ *अपराधियों पर निरोधात्मक कार्रवाई:* 03 व्यक्तियों के विरुद्ध गुण्डा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई तथा स्मैक तस्करी में संलिप्त 03 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई।

➡️ *PIT-NDPS एवं गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई:* स्मैक तस्करी में संलिप्त 01 आदतन अपराधी के विरुद्ध PIT-NDPS के तहत निरुद्ध करने का प्रस्ताव भेजा गया है। वहीं 02 शातिर अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई गतिमान है।

➡️ *साइबर अपराधियों पर भी शिकंजा:* साइबर अपराध एवं म्यूल अकाउंट से संबंधित 17 अभियोग पंजीकृत कर 20 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।

*चौकी निर्माण के बाद और मजबूत होगी पुलिस की निगरानी*

➡️ नवीन पुलिस चौकी बिसोटा के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस की नियमित मौजूदगी, सघन गश्त एवं प्रभावी चेकिंग को और मजबूत किया जाएगा। स्थानीय एवं सीमावर्ती मार्गों, संवेदनशील स्थानों तथा संदिग्ध गतिविधियों वाले क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ने से नशे की सप्लाई चेन को बाधित करने तथा अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

SSP अजय गणपति के निर्देशन में नशा तस्करों की पहचान, उनकी गतिविधियों की निगरानी, अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई तथा गैंगस्टर एक्ट एवं PIT-NDPS जैसे प्रभावी कानूनी प्रावधानों का उपयोग लगातार जारी रहेगा।

*SSP अजय गणपति की स्पष्ट नीति — अपराधी चाहे कोई भी हो, कार्रवाई तय है*

➡️ SSP ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों एवं नशा तस्करों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध के बाद अभियुक्तों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि अपराध की जड़ तक पहुंचकर उसके नेटवर्क को कमजोर करना और आमजन के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है।

*SSP अजय गणपति की आमजन से अपील*

➡️ SSP ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति ने आमजन से अपील की है कि अपने आसपास नशे के कारोबार, तस्करी अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। जनता के सहयोग से नशे के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने तथा ‘अपराध मुक्त एवं नशा मुक्त देवभूमि’ के संकल्प को साकार करने में पुलिस को और मजबूती मिलेगी।

*अपराधियों में खौफ, आमजन में विश्वास — ऊधमसिंहनगर पुलिस का यही प्रयास।*