महेंद्रगढ़ में राशन डिपो पर सीएम फ्लाइंग की रेड:गेहूं में मिली 18% तक नमी, वजन बढ़ाया; रिपोर्ट बनाकर भेजी

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (सीएम फ्लाइंग) ने वीरवार को दो राशन डिपो पर छापेमारी की। इस दौरान गांव मालड़ा और जाट स्थित डिपो पर भेजे गए गेहूं के बैगों में 12 से 18 फीसदी तक नमी पाई गई। जिससे कट्टों का वजन भी बढ़ा हुआ मिला। टीम ने संबंधित विभाग से डिपो संचालकों पर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, खाद्य आपूर्ति विभाग ने मालड़ा डिपो पर 200 बैग और जाट डिपो पर 640 बैग गेहूं भेजे थे। जांच में पाया गया कि इन गेहूं के बैगों में सामान्य से अधिक नमी थी। टीम ने नोट किया कि 50.135 किलोग्राम के बजाय कुछ कट्टों का वजन 58 किलोग्राम तक था, जो अतिरिक्त नमी के कारण बढ़ा हुआ था। उच्चाधिकारियों को भेजी रिपोर्ट सीएम फ्लाइंग की टीम में सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह और सुनील कुमार शामिल थे। उन्होंने मौके पर ही विस्तृत रिपोर्ट तैयार की, जिसे उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। राशन में इतनी अधिक नमी किस कारण से आई, इसकी विस्तृत जांच की जाएगी। संचालकों पर कार्रवाई की सिफारिश जांच के दौरान, गेहूं के नमूनों में 12 से 18 फीसदी के बीच नमी की मात्रा पाई गई, जो मानक से काफी अधिक है और गेहूं की गुणवत्ता को प्रभावित करती है। कट्टों के वजन में भी भारी अंतर दर्ज किया गया। टीम ने अपनी रिपोर्ट में सभी अनियमितताओं का उल्लेख किया है और डिपो संचालकों पर उचित कार्रवाई की सिफारिश की है।

Aug 13, 2026 - 22:20
 0