महेंद्रगढ़ में क्रेटा ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर:पुलिसकर्मियों से मारपीट का आरोप; सड़क से गाड़ी हटाने को कहा तो व्यक्ति भिड़ा
महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली में महेंद्रगढ़ रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास रात में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों के साथ कथित मारपीट, सरकारी वाहन में तोड़फोड़ और पुलिसकर्मियों की ओर वाहन चढ़ाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सड़क पर खड़ी क्रेटा गाड़ी को हटाने और उसकी लाइट बंद करने के लिए कहने पर विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर मारपीट की और सरकारी वाहन के शीशे पर ईंट मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गश्त पर थी पुलिस, ड्राइवर को लाइट बंद को कहा पुलिस शिकायत के अनुसार, 10 सितंबर की रात ईआरवी वाहन में तैनात पुलिसकर्मी महेंद्रगढ़ रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान पेट्रोल पंप के पास सड़क पर एक क्रेटा गाड़ी खड़ी थी और उसकी लाइटें जल रही थीं। पुलिसकर्मियों ने चालक को गाड़ी सड़क से हटाने और लाइट बंद करने के लिए कहा। पुलिसकर्मी से गाली-गलौज और मारपीट का आरोप आरोप है कि इसी दौरान होटल की तरफ से एक व्यक्ति आया और पुलिसकर्मी सुरेश कुमार के साथ गाली-गलौज करने लगा। शिकायत में उसके साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है। इसके बाद क्रेटा चालक ने ईंट उठाकर सरकारी ईआरवी वाहन के शीशे पर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से चला गया। सरकारी को वाहनों क्रेटा से मारी टक्कर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस का एक अन्य वाहन भी मौके पर पहुंचा। शिकायत के अनुसार कुछ समय बाद क्रेटा चालक वापस आया और उसने दोनों सरकारी वाहनों को तेज गति से टक्कर मार दी। आरोप है कि उसने पुलिसकर्मियों की ओर भी वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले गए घटना के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त सरकारी वाहनों की जांच की। घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतनाली ले जाया गया। वहां से उन्हें आगे उपचार के लिए रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में पुलिसकर्मियों को चोटें दर्ज होने की बात सामने आई है। एक के खिलाफ केस दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रवीण उर्फ झंडू फौजी निवासी सतनाली के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस घटनास्थल की जांच के साथ सीन ऑफ क्राइम टीम से भी कार्रवाई करवा रही है। मामले में पुलिसकर्मियों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।