महिलाओं की जगह पुरुषों को मिली 10 हजार राशि:RJD का बिहार सरकार पर गड़बड़ी के आरोप, जीविका विभाग ने वसूली के लिए लिखा लेटर

राजद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला है। पार्टी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए सरकार पर जोरदार हमला बोला है। राजद ने सरकार पर वोट खरीदने और सत्ता हासिल करने के लिए सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। नीतीश सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए इसे लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ बताया है। RJD ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा राजद के सोशल मीडिया पर लिखा है कि बिहार में एनडीए नेताओं और अधिकारियों को इतनी जल्दबाजी थी कि कथित वोट खरीद की प्रक्रिया में “भयंकर गड़बड़ी” हो गई। पार्टी का दावा है कि सरकार की एक योजना के तहत महिलाओं को 10,000 रुपए की राशि भेजी जानी थी, लेकिन घबराहट और अव्यवस्था के कारण यह रकम महिलाओं की बजाय पुरुषों के खातों में ट्रांसफर कर दी गई। राशि वापस लेने के लिए पुरुषों को लिखे जा रहे लव लेटर- राजद राजद ने तंज कसते हुए कहा- 'अब उन पुरुषों से यह राशि वापस लेने के लिए “लव लेटर” लिखे जा रहे हैं।' पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि बिहार में भुखमरी, महंगाई, बेरोजगारी और पलायन की स्थिति इतनी गंभीर है कि जिन खातों में पैसे डाले गए होंगे, वे उसी समय खर्च भी हो चुके होंगे। ऐसे में पुरुष इस रकम को “लोन” की तरह वापस नहीं करेंगे। राजद ने कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले सरकार उनसे उनका वोट वापस करे। अपने बयान में राजद ने आगे कहा कि ईवीएम, धांधली, वोट खरीदी, वोट चोरी और सरकारी मशीनरी के सहारे बनाई गई सरकारों की सच्चाई को ज्यादा दिनों तक छिपाया नहीं जा सकता। पार्टी का दावा है कि देर-सबेर सच जनता के सामने आएगा।

Dec 13, 2025 - 13:47
 0