भाजपा नेत्री माही सकलानी ने ओमेक्स कॉलोनी में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में पहुंचकर उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित किया। *
भाजपा नेत्री माही सकलानी ने ओमेक्स कॉलोनी में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में पहुंचकर उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित किया। *
* * भाजपा नेत्री माही सकलानी ने ओमेक्स कॉलोनी में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में पहुंचकर उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित किया। *
*इस अवसर पर माँ भारती के चित्रपट पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र वंदन किया*।
जब सम्पूर्ण हिन्दू समाज एकजुट होकर आगे बढ़ेगा तो दुनिया की कोई आता ताई ताकत भारत की तरफ आँख उठाकर देख भी नही सकती है। ये बातें भाजपा नेत्री माही सकलानी ने ओमेक्स कॉलोनी में आयोजित में हिन्दू सम्मेलन के दौरान संबोधित करते हुए कहीं।यह आयोजन हिंदू समाज की जागृत चेतना, संगठित शक्ति और सांस्कृतिक आत्मगौरव का सशक्त प्रमाण है। इस दौरान उमड़ा जनसैलाब स्पष्ट संकेत है कि समाज धर्म और राष्ट्र की रक्षा हेतु एकजुट है। Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) के शताब्दी वर्ष की प्रेरणा इस ऊर्जा में स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।
देवभूमि का मूल स्वरूप अक्षुण्ण रहे, यहां की आस्था और आध्यात्मिक परंपरा सुरक्षित रहे, यही हमारा अटल संकल्प है। इसी दिशा में सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता लागू करना, कठोर धर्मांतरण कानून, दंगाइयों के विरुद्ध सख्त प्रावधान, लव जिहाद एवं लैंड जिहाद पर प्रभावी कार्रवाई, तथा सांस्कृतिक संरक्षण के ठोस कदम सुनिश्चित किए गए हैं। हमारा प्रत्येक निर्णय देवभूमि उत्तराखंड के सम्मान, सुरक्षा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण को समर्पित है।



