'बीजेपी नेताओं ने अंशाति फैलाने की नाकाम कोशिश की थी':बाड़मेर सांसद बोले- यहां कौन रहेगा यह BJP तय नही कर सकती है

बाड़मेर-जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने बाड़मेर और बालोतरा के परिसीमन पर बोलते हुए कहा वो अपने हिसाब से वार्ड से लेकर जिला बना रही है। वो चाहती है हमारे सामने कोई चुनाव में जीत नहीं पाए। बाड़मेर भाजपा नेताओं पर अशांति फैलाने के आरोप लगाए है। इन्होंने पहले भी जैसलमेर में नाकाम कोशिश की थी। पोकरण की घटना की निंदा करता हूं। पुलिस निष्पक्षता से जांच कर रही है। दरअसल, सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल शनिवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर पहुंचे। सर्किट हाउस में सांसद बेनीवाल ने मीडिया बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा का नाम बदलने के साथ बंद करने में लगी हुई है। मनरेगा से गांवों में डवलपमेंट हुआ है। रेगिस्तानी में पानी को सहजने के लिए टांके बने है। पोकरण घटना की निदां करते है पोकरण में गोवंश की हत्या के सवाल पर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा- ऐसी घटनाओं की हम निंदा करते है। ऐसी किसी घटना का समर्थन नहीं करते है। घटना की उसकी पुलिस जांच कर रही है। अगर अफवाह है तो उसकी जांच के बाद ही पता चल पाएगा। इसमें अगर कोई दोषी है तो उसको बक्शा नहीं जाएगी। मेरी अधिकारियों को कहा कि इसकी निष्पक्षता से जांच की जाए। आरोप भाजपा नेताओं ने पहले भी अशांति फैलाने की नाकाम कोशिश की थी भाजपा नेता स्वरूपसिंह के बयान पर पलटवार करते हुए सांसद ने कहा- बाड़मेर-जैसलमेर में कौन किसी तरीके से रहेगा यह बीजेपी या स्वरूपसिंह तय नहीं करते है। यह बाड़मेर के लोग तय करेंगे। बाड़मेर हमेशा भाईचारे का प्रतीक रहा है। यहां पर सभी लोग आपस में मिलकर जुलकर रहते है। उम्मीद करते है कि आने वाले समय में उनका मंसूबा कभी पूरा नहीं होगा। भाजपा नेताओं ने पहले भी अशांति फैलाने की नाकाम कोशिश की है। यहां की जनता जागरूक और समझदार है ऐसी कोई अप्रिय घटना नहीं हो सकेगी। लोग पहले भी आपस में मिल जुलकर रहे है और आगे भी मिलजुलकर रहेंगे। बीजेपी सब चुनाव जीतना चाहती है इसलिए हमने हिसाब से पुनर्गठन कर रही है पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी के धरने पर बैठने के सवाल पर सांसद ने कहा- यह सबको पता चल रहा है कि किसी तरीके से माहौल चल रहा है। किस तरीके से परिसीमन हुआ है। आरोप लगाते हुए कहा कि अपने हिसाब से वार्ड बना रहे है। हमारे सामने कोई जीत नहीं पाए। सभी हम ही जीत जाए चाहे पंचायती राज हो या नगर निकाय के चुनाव हो और आगे आने वाले लोकसभा, विधानसभा के चुनाव हो। वो अपने हिसाब से कैसे जीत जाए उस हिसाब से वार्डों का पुनर्गठन कर रहे है। पूर्व मंत्री लोगों की भावना के अनुसार धरने पर बैठे है।

Jan 10, 2026 - 15:48
 0