प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया

Sep 19, 2024 - 03:35
 0
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया

रुद्रपुर,देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा महिला मोर्चा ने संजयनगर खेड़ा के बूथ संख्या 97,98 पर मिष्ठान वितरित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की। इस दौरान महिलाओं को तुलसी के पौधे वितरित किए गए।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान मिष्ठान वितरित कर प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु की कामना की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में लगातार तरक्की कर रही। महिला उत्थान के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अनेक सराहनीय कदम उठाए गए है। इस अवसर पर प्रियंका विश्वास,नमिता राय,मधु विश्वास,सुनीता विश्वास,अनिता,सुषमा ,रेखा,संध्या, पुष्पा ,उर्मिला,सुमन ,सरस्वती,लक्ष्मी,नीलिमा,उर्मिला ग्रंथी,डॉली,रीता,कंचन,सलोनी,नीलिमा,कविता,चंद्र कला राय आदि मौजूद थी