पैसों के विवाद में जेडीयू नेता को मारी गोली:बेगूसराय में आरोपी, उसकी पत्नी, सास गिरफ्तार; 1.25 लाख कर्ज दिया था, प्रेम-प्रसंग की भी चर्चा
बेगूसराय में जेडीयू नेता सह उप मुखिया पति बबलू महतो को पैसों के विवाद में गोली मारी गई थी। इस मामले में पुलिस आरोपी, उसकी पत्नी और सास को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र की है। एसपी मनीष ने बताया कि 23 अगस्त देर शाम करीब 7:35 बजे जमालदीपुर निवासी बबलू कुमार महतो को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसके बाद तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में मंसूरचक थानाध्यक्ष गोविंद कुमार पांडेय की टीम ने छानबीन शुरू की। तकनीकी अनुसंधान और सूचना के आधार पर घटना में शामिल उत्तर प्रदेश के कासगंज निवासी रामगोपाल भारद्वाज, उसकी पत्नी जमालदीपुर निवासी अनीता देवी और सास सावित्री देवी को पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि पैसों को लेकर कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इसी विवाद में बबलू को गोली मारी गई है। मेडिकल चेकअप के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है। घर बनाने के लिए रुपए दिया था सूत्रों की मानें तो गोली मारने का एक कारण प्रेम प्रसंग भी है। अनीता की शादी 5 साल पहले हुई थी, लेकिन उसका प्रेम प्रसंग बबलू महतो से चल रहा था। जिसके कारण वह ससुराल नहीं जा रही थी। पति ने छोड़ दिया था। 3 साल पहले बबलू ने उसे घर बनाने के लिए करीब सवा लाख(1.25) रुपए दिए थे। पहले पति के छोड़ने के बाद पिता ने अनीता की दूसरी शादी उत्तर प्रदेश में रामगोपाल भारद्वाज से कर दी। लेकिन दूसरे पति के साथ भी वह ससुराल नहीं जाना चाहती थी। बबलू के साथ उसका घूमना फिरना दूसरे पति को पसंद नहीं था।
20-22 दिन पहले रामगोपाल ससुराल आया था। इसे दोनों के बारे पता चला। देख लेने की धमकी दी गई थी पत्नी पर बबलू से दूर होने का दबाव बनाने लगा। जिसके बाद वो बबलू से दूर हटने की कोशिश कर रही थी। इस बीच 16 अगस्त को बबलू अनीता के घर पर गया था। इस दौरान उसका रामगोपाल भारद्वाज के साथ झगड़ा हुआ था। दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। 24 अगस्त को घर जाने के लिए वैशाली एक्सप्रेस का टिकट कटवाया था। 23 अगस्त की देर शाम गोलीबारी की घटना हो गई है। सूत्रों के मुताबिक रामगोपाल भारद्वाज और अनीता के परिवार को फंसाने के लिए सोची समझी साजिश के तहत गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं है।
Aug 25, 2025 - 09:17
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.