पूर्व पालिका अध्यक्ष ने विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

पूर्व पालिका अध्यक्ष ने विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

Aug 15, 2024 - 15:32
 0
पूर्व पालिका अध्यक्ष ने विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

पूर्व पालिका अध्यक्ष ने विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया 

जन्मभूमि इंटर कॉलेज ट्रांजिट कैंप में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया l इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया ,और तिरंगे को सलामी दी l इससे पूर्व जन्म भूमि इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मुख्य द्वार पर मुख्य अतिथि श्रीमती शर्मा सहित अन्य अतिथियों का तिलक कर एवं बैच लगाकर स्वागत किया, बाद में बैंड की धुन पर मुख्य अतिथि को मंच तक लाया गया, जहां श्रीमती शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, इस अवसर पर अपने संबोधन में श्रीमती शर्मा ने कहा कि हम सभी को मिलजुल कर देश के नव निर्माण में आगे आना चाहिए, उन्होंने कहा कि हमारा देश कौमी एकता का गुलदस्ता है,और हमें देश की सांप्रदायिक सद्भावना को मजबूत बनाते हुए देश को समृद्धशाली,बनाना चाहिए, और विकास की ऊंचाइयों पर ले जाने में अपना योगदान देना चाहिए l इस अवसर पर डॉक्टर सुमित राय, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मोनिका ढाली,महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जगदीश तनेजा, सुशील गाबा, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा,पार्षद प्रीति साना, श्रीमती नेहा राय,रुद्रपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रहे निगम पार्षद मोनू निषाद, सौरभ राज बेहड़,सोफिया नाज,ममता रानी, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सपना गिल, ममता शर्मा, रविंद्र गुप्ता, अनिल शर्मा, दिनेश मौर्य, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव रामाधारी गंगवार, सुदर्शन शर्मा,सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे l