पटेलनगर में धूमधाम से सजे भगवान गणपति*

पटेलनगर में धूमधाम से सजे भगवान गणपति*

Sep 16, 2026 - 22:32
 0
पटेलनगर में धूमधाम से सजे भगवान गणपति*

*पटेलनगर में धूमधाम से सजे भगवान गणपति*

*सनातन में भगवान गणपति का प्रथम स्थान - सूर्यकांत धस्माना*

*देहरादून, 27 अगस्त 2026*

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पश्चिम पटेलनगर, गुरु रोड में क्षेत्रीय गणपति महोत्सव समिति द्वारा भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना धूमधाम से पूजा-अर्चना व "गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया" के जयघोष के साथ की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सूर्यकांत धस्माना ने धर्मपत्नी डॉ. पिंकी धस्माना व समिति की अध्यक्ष श्रीमती जया गोलानी के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा व आरती की।

इस अवसर पर श्री धस्माना ने उपस्थित श्रद्धालुओं को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य के आरंभ में सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है, क्योंकि यह व्यवस्था स्वयं भगवान शिव द्वारा की गई है।

उन्होंने कहा कि भगवान गणेश के स्मरण मात्र से सभी विघ्न-बाधाएं समाप्त हो जाती हैं। आने वाले दस दिनों तक पूरा देश गणेश जी की पूजा-अर्चना में सराबोर रहेगा और गणेश विसर्जन के पश्चात सनातन परंपरा के अनुसार पितृ पक्ष शुरू होगा, जिसके बाद नवरात्र, दशहरा, दीपावली, गोवर्धन पूजा जैसे त्योहारों का क्रम प्रारंभ होगा।

श्री धस्माना ने कहा कि हम सब इस शुभ अवसर पर भगवान श्री गणेश से प्रार्थना करें कि प्रदेश व देश में सभी का कल्याण हो और भगवान सबको सुख-समृद्धि का वरदान दें।

इस अवसर पर श्री अशोक गोलानी, डॉ. प्रतिमा सिंह, श्रीमती बलजीत कौर, श्रीमती किरण, ज्योति, मधु, ममता, गीता, सौरभ, दिव्यांश, सचिन, निखिल, रंजीत, राजेंद्र, जगदीश, गौरव, विशाल, अरुणा, अर्नव, अभिनव, अंगद सहित बड़ी संख्या में युवा व मातृशक्ति उपस्थित रहे।