दिवंगत पत्रकार दिनेश जुयाल को अंतिम विदाई देने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी

दिवंगत पत्रकार दिनेश जुयाल को अंतिम विदाई देने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी

Nov 5, 2024 - 03:21
 0
दिवंगत पत्रकार दिनेश जुयाल को अंतिम विदाई देने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी

दिवंगत पत्रकार दिनेश जुयाल को अंतिम विदाई देने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी 

कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना व मीडिया जगत के अनेक पत्रकार

गमगीन माहौल में निकली दिनेश जुयाल की अंतिम यात्रा 

देहरादून: दैनिक हिंदुस्तान व अमर उजाला समाचार पत्रों के संपादक रहे वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार दिवंगत दिनेश जुयाल को अंतिम विदाई व श्रद्धांजलि अर्पित करने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना उनके आवास राजीव जुयाल मार्ग ब्राह्मणवाला पहुंचे। श्री धामी एवं श्री धस्माना ने दिवंगत दिनेश जुयाल के बड़े भाई श्री ए पी जुयाल, धर्म पत्नी श्रीमति रजनी जुयाल,ज्येष्ठ पुत्र विशाल जुयाल,कनिष्ठ पुत्र भरत जुयाल से मुलाकात कर दुख प्रकट करते हुए उनको सांत्वना दी। भाजपा नेता प्रकाश सुमन ध्यानी ,सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट,वरिष्ठ पत्रकार निशीथ जोशी, नवीन थलेडी,अविकल थपलियाल,जितेंद्र अन्थवाल,गिरधर शर्मा,विनोद मुसान,संतोष चमोली,चांद मोहम्मद,अर्जुन सिंह बिष्ट,वीरेंद्र भारद्वाज,गंगा उनियाल,जितेंद्र नेगी समेत अनेक पत्रकार दिवंगत दिनेश जुयाल की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।