दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु, जनसमस्याओं के समाधान में निभाएं सक्रिय भूमिका : मुख्यमंत्री

दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु, जनसमस्याओं के समाधान में निभाएं सक्रिय भूमिका : मुख्यमंत्री

Aug 4, 2026 - 19:33
 0
दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु, जनसमस्याओं के समाधान में निभाएं सक्रिय भूमिका : मुख्यमंत्री

*दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु, जनसमस्याओं के समाधान में निभाएं सक्रिय भूमिका : मुख्यमंत्री*

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने दायित्वधारियों के साथ किया संवाद*

*सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान*

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए दायित्वधारियों से भेंट कर प्रदेश के विकास, जनकल्याण एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने भी दायित्वधारियों से संगठनात्मक विषयों पर संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य करते हैं। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही जनता की अपेक्षाओं, समस्याओं और सुझावों को सरकार तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

मुख्यमंत्री ने सभी दायित्वधारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के साथ निरंतर संवाद एवं समन्वय बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रियता और संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए तथा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की प्रगति पर भी निरंतर नजर रखी जाए। जनता से प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों एवं समस्याओं को संबंधित विभागों और शासन के संज्ञान में लाकर उनके त्वरित समाधान के प्रयास किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास और प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का संकल्प है कि विकास एवं जनकल्याण की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इस लक्ष्य