ताल रिंग रोड पर रोपे गए 500 पौधे:CM योगी ने मौलश्री का पौधा रोपा; बोले-वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा

प्रदेश में रविवार से पौधारोपण महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह 8:15 बजे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे त्रिवेणी यानी नीम, बरगद, पीपल के पेड़ लगाकर इस महायज्ञ की शुरूआत की। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की ओर से रामगढ़ताल के किनारे बन रहे 4 किलोमीटर लंबे ताल रिंग रोड के किनारे 500 पौधे रोपे गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां मौलश्री का पौधा लगाया और रिंग रोड से सेल्फी ली। उपस्थित लोगों को सबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक वृक्ष अपने भीतर हजारों लीटर जल का अवशोषण करके रखता है। नदियां वहीं सदानीरा होती हैं जहां वन या बहुतायत में वृक्ष होते हैं। ऐसे में यदि वृक्षों की अंधाधुंध कटान होगी तो जल और जल की कमी से खाद्यान्न का संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण असंतुलन से वर्षा चक्र का अंतर बढ़ता है और इसका प्रतिकूल असर अन्नदाता किसान के लिए संकट पैदा करता है। बड़े पैमाने पर पेड़ों के कटान से पेयजल का संकट और सूखे की स्थिति बनती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण संतुलन बनाने के लिए अपने दायित्व का निवर्हन करने को हर नागरिक को ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम को समर्पित पौधरोपण महाभियान से जुड़ना होगा। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को पौधा लगाने के साथ ही उसकी सुरक्षा का संकल्प भी लेना होगा। सीएम योगी ने कहा कि इस वर्ष एक ही दिन में सरकार ने 35 करोड़ पौधरोपण करने का लक्ष्य तय किया है। लक्ष्य बड़ा भले हो लेकिन यूपी जैसे राज्य में जहां 57 लाख से अधिक नर्सरियां हैं, के लिए यह मुश्किल नहीं है। पौधरोपण महाभियान में औषधीय, फलदार, छायादार, इमारती हर तरह के पौधे लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर वर्ष पौधरोपण के बड़े अभियान को आगे बढ़ाया है और लगाए गए पौधों की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की है। इसी का परिणाम है कि सर्वे में वनाच्छादन का विस्तार स्पष्ट दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि कृतज्ञता ज्ञापन भारतीय संस्कृति की पहचान है और व्यापक पैमाने पर पौधरोपण के जरिये हम प्रकृति के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर वर्तमान और भावी पीढ़ी के भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं। GDA उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने कहा कि ताल रिंग रोड के किनारे 500 पौधे लगाए गए हैं। प्राधिकरण इस महायज्ञ के दौरान 25 हजार पौधे लगाएगा। ताल रिंग रोड पर पौधारोपण के दौरान सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Jul 12, 2026 - 13:37
 0