डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दिया अर्घ्य:लखीसराय में महापर्व छठ की संध्या सुख-समृद्धि की कामना की

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने लोक आस्था के महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य के अवसर पर लखीसराय स्थित अपने विधानसभा क्षेत्र के बड़हिया नगर परिषद अंतर्गत प्रसिद्ध कॉलेज घाट पर भगवान सूर्य देव को भक्तिभाव से अर्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सिन्हा ने घाट पर उपस्थित हजारों छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं से मिलकर उन्हें छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान भास्कर से बिहार के सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और आरोग्य की प्रार्थना की। सिन्हा ने इस दौरान कहा कि छठ पर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान और अटूट आस्था का संदेश देता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पर्व पूरे प्रदेश के लिए नई ऊर्जा और खुशहाली लेकर आएगा।

Oct 27, 2025 - 18:59
 0