ट्रंप ने कनाडा को धमकाया, क्यूबा से तेल खरीदने वालों पर भी लगेगा टैरिफ

Trump on Canada and Cuba : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ अपने व्यापारिक रुख को सख्त करते हुए चेतावनी दी कि अमेरिका में बेचे जाने वाले कनाडाई विमानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया जा सकता है। उन्होंने क्यूबा से तेल खरीदने वाले देशों ...

Jan 30, 2026 - 15:18
 0
ट्रंप ने कनाडा को धमकाया, क्यूबा से तेल खरीदने वालों पर भी लगेगा टैरिफ

trump tariff threat on canada Trump on Canada and Cuba : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ अपने व्यापारिक रुख को सख्त करते हुए चेतावनी दी कि अमेरिका में बेचे जाने वाले कनाडाई विमानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया जा सकता है। उन्होंने क्यूबा से तेल खरीदने वाले देशों को भी टैरिफ की धमकी दी। ALSO READ: मिडिल ईस्ट में कभी भी छिड़ सकती है जंग! ईरान ने अमेरिका को ललकारा- 'हमारी उंगलियां ट्रिगर पर हैं'

 

डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ अपने व्यापारिक रुख को और सख्त करते हुए चेतावनी दी कि अमेरिका में बेचे जाने वाले कनाडाई विमानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कनाडा ने जानबूझकर और गैरकानूनी तरीके से अमेरिका की प्रतिष्ठित विमान निर्माता कंपनी ग्ल्फस्ट्रीम के 500, 600, 700 और 800 सीरीज के जेट विमानों को सर्टिफिकेशन देने से इनकार किया है।

 

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा कि ग्ल्फस्ट्रीम जेट दुनिया के सबसे आधुनिक और तकनीकी रूप से उन्नत विमानों में शामिल हैं। इसके बावजूद भी कनाडा वर्षों से इन्हें मंजूरी नहीं दे रहा है। ट्रंप ने इस रवैये को अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ भेदभावपूर्ण करार दिया।

ट्रंप ने क्यूबा को तेल देने वाले देशों पर भी शुल्क लगाने की चेतावनी दी। ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति मैक्सिको पर क्यूबा से तेल नहीं खरीदने के लिए दबाव बना रहे हैं। मैक्सिको सरकार ने हाल ही में अस्थायी रूप से क्यूबा को तेल की आपूर्ति रोक दी है।