जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा तहसील गदरपुर में एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा तहसील गदरपुर में एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया

Aug 1, 2024 - 13:47
 0
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा  तहसील गदरपुर में एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा तहसील गदरपुर में एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया

रूद्रपुर, 31 जुलाई, 2024/सू0वि0- माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल से प्राप्त निर्देशों के कम में माननीय जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय मिदनापुर, पोस्ट-मजरा आनंद सिंह (चक्की मोड़) तहसील गदरपुर जिला उधम सिंह नगर में एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

          बहुउद्देशीय शिविर में जिला जज सिकन्द कुमार त्यागी द्वारा दीव प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ करते हुए व बहुउद्देशीय शिविर के महत्व तथा लाभ के विषय पर जानकारी प्रदान की गयी और अधिक से अधिक लाभार्थियों को शिविर का लाभ पहुंचाने के लिए समस्त विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश दिये गये। उक्त बहुउद्देशीय शिविर में जिला जज द्वारा माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की नालसा (एसिड अटैक के पीड़ितों को विधिक सेवाएं) योजना, 2016 के विषय में भी जानकारी दी गयी।

         बहुउद्देशीय शिविर में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, योगेन्द्र कुमार सागर द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं जैसे-निःशुल्क विधिक सहायता व महिलाओं के विषयों एवं नालसा (एसिड अटैक के पीड़ितों को विधिक सेवाएं) योजना, 2016 पर जानकारी दी। सचिव द्वारा भारतीय संविधान में प्रावधानित निःशुल्क विधिक सहायता, महिलाओं व बच्चों आदि के महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी दी गयी, साथ ही विभिन्न अधिकारियों द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, एन्ट्री ड्रग, एंटी ट्रैफिकिंग व नशे के संबंध में चलाई जा रही मुहीम के बारे में, एवं विभिन्न विभागों से संबंधित विभागीय जानकारी प्रदान की गयी।

         शिविर में उपस्थित व्यक्तियों को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से लाभान्वित किया गया और लगभग 423 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में लगभग 500 ज्ञानमाला पुस्तकांे का वितरण किया गया। शिविर में एक विकलांगता प्रमाणपत्र जारी किया गया।

         शिविर का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल मो० मिराज द्वारा किया गया। शिविर में सामाजिक कार्यकर्ता हीरा जंगपांगी, पैनल अधिवक्ता राकेश सुखीजा एवं गदरपुर के समस्त पराविधिक कार्यकर्तागण एवं कार्यालय के वरिष्ठ सहायक द्वारा प्रतिभाग कर, सहयोग प्रदान किया गया।

         बहुउद्देशीय शिविर के सफल आयोजन हेतु सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर योगेन्द्र कुमार सागर द्वारा प्राथमिक विद्यालय मिदनापुर गदरपुर, जिला प्रशासन, तहसील प्रशासन, समस्त विभागों, एन०जी०ओ०, पैनल अधिवक्तागण, पराविधिक कार्यकर्तागण एवं आम जनता का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

         इस अवसर पर न्यायिक अधिकारीगण सिविल जज सीनियर डिविजन हेमन्त सिंह राणा, सिविल जज (सी०डि०) चतुर्थ नदीम अहमद, सिविज जज (सी०डि०) तृतीय शमा परवीन, सिविल जज रिजवान अंसारी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम विवेक सिह राणा, प्रथम अपर सिविल जज शम्भूनाथ सिह, एस० पी० काईम चन्द्र शेखर घोड़के, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, खण्ड विकास अधिकारी गदरपुर आतिया परवेज खान, तहसीलदार गदरपुर लीना चंद्रा, चिकित्सा अधिकारी एम० के० तिवारी, उदयशंकर आदि विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। 

     शिविर में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा लगभग 600 व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।