जिला अधिकारी के निर्देशानुसार परिवहन विभाग  की टीमों द्वारा रुद्रपुर - पुलभट्टा-सितारगंज -नानकमत्ता-खटीमा क्षेत्र में चलाया सघन  चेकिंग अभियान

जिला अधिकारी के निर्देशानुसार परिवहन विभाग  की टीमों द्वारा रुद्रपुर - पुलभट्टा-सितारगंज -नानकमत्ता-खटीमा क्षेत्र में चलाया सघन  चेकिंग अभियान

Feb 18, 2026 - 13:44
 0

जिला अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार परिवहन विभाग  की टीमों द्वारा रुद्रपुर - पुलभट्टा-सितारगंज -नानकमत्ता-खटीमा द्वारा क्षेत्र में चलाया सघन  चेकिंग अभियान चलाया गया।

दिनांक 17/02 /2026 को परिवहन विभाग द्वारा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, (प्रवर्तन ) रुद्रपुर के नेतृत्व में सचल दल रुद्रपुर, सचल दल पुलभट्टा, सचल दल मझोला की संयुक्त टीमों द्वारा  क्षेत्र के अंतर्गत मोटरयान अधिनियमों का उल्लंघन करने पर  ओवरलोडिंग, विदाउट फिटनेस ,विदाउट टैक्स वाले वाहनों पर प्रवर्तन कार्यवाही की गई।

व्यापक चेकिंग अभियान के दौरान कुल 92 वाहनों का चालान किया गया जिनमें से 24 वाहनों को सीज किया गया।

इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रुद्रपुर द्वारा खनन में संलिप्त 20 ओवरलोड डंपरो का चालान कर 13 डंपरो को सीज किया गया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन  श्री नवीन सिंह कहना है कि भारवाहनों में ओवरलोडिंग करने के साथ साथ बिना यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहनों एवं बिना वैध प्रपत्रों के संचालित वाहनो के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर प्रवर्तन कार्यवाही की जाएगी।

 प्रवर्तन कार्यवाई के दौरान  सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन श्री नवीन कुमार सिंह, परिवहन कर अधिकारी श्री गोविन्द सिंह, श्री आशुतोष डिमरी, श्री तारकेन्द्र वैष्णव व परिवहन उप निरीक्षक श्री गोकुल सिंह, श्री मनोज सिंह, परिवहन सहायक  निरीक्षक महेंद्र सिंह बोरा , देवेंद्र सिंह, श्री गणेश चंद्र , परिवहन आरक्षी रवि क्वीरा , प्रवर्तन चालक श्री पूरन सिंह शामिल रहे।