*जन-जन में भरी उमंग है,* *दिल्ली की जनता भाजपा के संग है... मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*

*जन-जन में भरी उमंग है,* *दिल्ली की जनता भाजपा के संग है... मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*

Feb 4, 2025 - 15:14
 0
*जन-जन में भरी उमंग है,* *दिल्ली की जनता भाजपा के संग है... मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*

*जन-जन में भरी उमंग है,*

*दिल्ली की जनता भाजपा के संग है... मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* 

*दिल्ली में संगम विहार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री चन्दन कुमार चौधरी जी के पक्ष में आयोजित रोड शो में सम्मिलित होकर देवतुल्य जनता से भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने की अपील की। स्थानीय लोगों का असीम उत्साह यह परिलक्षित करता है कि देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से दिल्ली में डबल इंजन सरकार बनने जा रही है।*

*आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों ही दिल्ली की जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करने में नाकाम साबित हुए हैं। आम आदमी पार्टी का दिल्ली में कागजी विकास और झूठे वादे अब जनता के सामने उजागर हो चुके हैं वहीं कांग्रेस ने भी सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति ही की है। दिल्ली की जनता अब इन दोनों दलों से थक चुकी है और बदलाव की ओर अग्रसर है। जनता-जनार्दन आगामी 5 फरवरी को अपने हर वादे को सच्चाई में बदलने वाली भाजपा को जिताएगी।*