चेरिया बरियारपुर में दांव पर दो राजनीतिक परिवार की विरासत:पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह के बेटे सुशील का दावा- तेजस्वी यादव को जनता मुख्यमंत्री बनाना चाहती है
बेगूसराय जिले की सभी 7 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव मुकाबला दिलचस्प है। लेकिन चेरिया बरियारपुर विधानसभा सीट की अधिक चर्चा है। दरअसल, इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह के बेटे सुशील कुमार और बिहार सरकार की मंत्री रहीं मंजू वर्मा के बेटे अभिषेक आनंद के बीच सीधी टक्कर है। सुशील कुमार को राजद ने जबकि अभिषेक आनंद को जदयू ने अपना प्रत्याशी बनाया है। चेरिया बाजारपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव को त्रिकोणीय बनाने के लिए जन सुराज के डॉ. मृत्युंजय एवं निर्दलीय प्रत्याशी राजद नेता रामसखा महतो लगातार प्रयास कर रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच राजद प्रत्याशी सुशील कुमार जन संपर्क में सबसे आगे चल रहे हैं और सुबह से ही पैदल घूमना शुरू कर देते हैं। सुशील कुमार ने जनसंपर्क के दौरान तेजस्वी को सीएम बनाने की अपील की खोदाबंदपुर प्रखंड के तारा बरियारपुर गांव में आज सुशील कुमार ने पैदल ही घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट देने की अपील किया। जिसका सकारात्मक असर भी देखा जा रहा है। सुशील कुमार ने कहा है कि चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र में जल जमाव भीषण समस्या है। बेरोजगारी, स्टेडियम, कावर झील और डिग्री कॉलेज भी बहुत बड़ा मुद्दा है। युवा स्थानीय स्तर पर डिग्री कॉलेज खोलने की मांग कर रहे हैं तो किसानों की गुहार है की काबर की समस्या का समाधान कर दिया जाए। जनता का बेहतर सहयोग मिल रहा है, हम लोग निर्णायक भूमिका में हैं। बाहरी और स्थानीय का कोई मुद्दा नहीं है। यहां की जनता ने जिस तरीके से प्यार और सम्मान दिया है, इससे लगता ही नहीं है कि हम कहीं बाहर से आए हैं। खगड़िया के रहने वाले हैं सुशील कुमार सुशील कुमार खगड़िया के रहने वाले हैं, लेकिन पार्टी ने यहां से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया, पार्टी व्यक्ति को बड़ा बनाती है। बिहार ऐसी धरती है जहां शरद यादव, मधुर लिमये एवं जॉर्ज फर्नांडिस आकर चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने काम की बदौलत अपनी पहचान बनाई। पार्टी ने मौका दिया है तो काम करके दिखाएंगे, हमारी प्राथमिकता यहां के युवा और किसान हैं। सर्वांगीण विकास से एकमात्र लक्ष्य होगा। काबर बहुत बड़ा होता है। अगर प्रयास किया जाए तो उसका समाधान हो सकता है। 80 के दशक में काबर झील पक्षी विहार बनाया गया था। जमीन बिक्री पर रोक लगने से लोग परेशान हैं। महागठबंधन की सरकार बनेगी तो इसका समाधान करेंगे। चेरिया वरियारपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा तेजस्वी यादव को एक उम्मीद के रूप में देख रहे हैं। तेजस्वी यादव के पास युवा जोश, नियति और निति है, इसलिए युवा उनसे उम्मीद रखते हैं। तेजस्वी यादव सरकार बनाएंगे तो युवा और मांं-बहन, सबके लिए कुछ न कुछ जरूर करेंगे।