खामेनेई की मौत के बाद सड़कों पर उतरे मुसलमान, लखनऊ से कश्मीर तक प्रदर्शन
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद भारत में कई जगह प्रदर्शन हुए हैं। अमेरिका और इजराइल के खिलाफ शिया समुदाय ने प्रदर्शन किया है। भारत में जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन हुए। प्रदर्शन में कई महिलाएं रो दी। इधर आम आदमी ...
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद भारत में कई जगह प्रदर्शन हुए हैं। अमेरिका और इजराइल के खिलाफ शिया समुदाय ने प्रदर्शन किया है। भारत में जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन हुए। प्रदर्शन में कई महिलाएं रो दी। इधर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने खामनेई की मौत को एक युग का अंत बताया है। शिया कम्युनिटी के लीडर सैयद समर काज़मी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब हमने कोई लीडर खोया है, लेकिन हम अपने अजीम लीडर की मौत को नहीं भूलेंगे।
हम अपनी पीढ़ियों को बताएंगे कि कैसे अमेरिका और इज़राइल ने धोखे से हमारे लीडर को मारा... मुसलमानों का एक हिस्सा हमेशा प्यारे लीडर के रास्ते पर रहा है और हमेशा कहा है कि हम हमेशा दबे-कुचले लोगों के लिए आवाज़ उठाएंगे... उन्हें सिर्फ इसलिए मारा गया क्योंकि उन्होंने फ़िलिस्तीन में हो रही हत्याओं के लिए आवाज़ उठाई थी, जबकि दुनिया चुप थी।
जिनके पूर्वज भारत से हैं वो अयातुल्लाह ख़ोमेनाई ईरान के सुप्रीम लीडर बने उनका जाना एक युग का अंत है।
भारत ने एक भरोसे मंद दोस्त खोया है।
ख़ोमेनाई जी को विनम्र श्रद्धांजलि।
ईरान भारत का परम्परागत मित्र है,
उसने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ वोट किया हमेशा भारत का साथ दिया।
भारत को ऊर्जा… https://t.co/43Tz0oeqxW — Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) March 1, 2026
ईरान में 40 दिन का शोक
ईरान के सरकारी मीडिया ने कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर की इजरायली और US हमलों में मौत हो गई है। ईरान में 40 दिन के सार्वजनिक शोक की घोषणा की गई है। ईरान ने खामेनेई की मौत के बाद हमले और ज्यादा तेज कर दिए हैं। कतर में 11 जगहों पर धमाके हुए हैं। दोहा से लेकर दुबई तक कई जगहों पर धमाके हुए हैं। खामेनेई की मौत के बाद तेहरान यूनिवर्सिटी के सामने भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं। वे खामेनेई की मौत के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। Edited by : Sudhir Sharma



