एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में पंतनगर पुलिस ने अटरिया मंदिर में हुई चोरी का किया खुलासा।*
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में पंतनगर पुलिस ने अटरिया मंदिर में हुई चोरी का किया खुलासा।*
*एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में पंतनगर पुलिस ने अटरिया मंदिर में हुई चोरी का किया खुलासा।*
*01 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से चोरी किए गए रुपए बरामद।*
दिनांक 26-02-2026 को वादी पंकज गौड़ पुत्र नन्हे बाबू शर्मा निवासी रम्पुरा कोतवाली रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर की तहरीर सूचना अटरिया माता मदिर में दिनांक 26/02/2026 को दो अज्ञात चोर द्वारा मंदिर में रखे 6 दान पात्रों को तोड़ कर उनमे रखी धनराशि चोरी कर ले जाने, पर कोतवाली पंतनगर पर मुकदमा FIR N-30/2026 305(D) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय उधम सिंह नगर के निर्देशन व श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय व श्रीमान पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर ,श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय पंतनगर के पर्यवेक्षण तथा श्रीमान थानाध्यक्ष पंतनगर के नेतृत्व में मुकदमा वादी से पूछताछ व अटरिया माता मंदिर मे लगे CCTV कैमरो का गहन अवलोकन करने पर दिनांक 26/02/2026 को 2 अज्ञात चोरो द्वारा अटरिया माता मंदिर मे चोरी करना ज्ञात हुआ । कोतवाली पंतनगर पुलिस द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए दिनांक 06/03/2026 को अटरिया माता मंदिर मे चोरी करने वाले अभियुक्त राम किशन उर्फ किशन पुत्र स्व0 कप्तान सिंह निवासी तीन पानी डैम, चौहान मार्ट के ऊपर, कोतवाली ट्रांजिट कैम्प जिला उधम सिंह नगर उम्र 18 वर्ष को कुल 8108 रुपये नकद व घटना मे प्रयुक्त एक अदद भगूवा रंग का कपडे का टुकड़ा बरामद किया गया।अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
▶️नाम पता अभियुक्त:-
1- राम किशन उर्फ किशन पुत्र स्व0 कप्तान सिंह निवासी तीन पानी डैम, चौहान मार्ट के ऊपर, कोतवाली ट्रांजिट कैम्प जिला उधम सिंह नगर उम्र 18 वर्ष



