एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में साइबर अपराध के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान जारी*
एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में साइबर अपराध के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान जारी*
*एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में साइबर अपराध के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान जारी*
➡️ थाना झनकईया एवं थाना दिनेशपुर क्षेत्र में ई-मोबाइल वैन के माध्यम से विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर चलाया गया साइबर जागरूकता अभियान।
➡️ महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, दुकानदारों, यात्रियों एवं श्रमिकों को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, OTP/पासवर्ड सुरक्षा एवं सोशल मीडिया पर सतर्कता के संबंध में किया जागरूक।
➡️ ऑनलाइन निवेश एवं घर बैठे नौकरी के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी तथा साइबर बुलिंग/स्टॉकिंग से बचाव के उपायों की दी गई जानकारी।
➡️ थाना दिनेशपुर क्षेत्र के चक्की मोड़, सुभाष चौक, कालीनगर, मोतीपुर एवं जाफरपुर रोड सहित विभिन्न स्थानों पर लगभग 300 लोगों को किया गया जागरूक।
➡️ साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने के लिए किया गया जागरूक।
*अभियान का उद्देश्य*
➡️ जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार साइबर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा नागरिकों से ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सतर्क रहने एवं अपनी निजी/बैंकिंग जानकारी सुरक्षित रखने की अपील की गई।



