ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया गया सत्यापन अभियान
ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया गया सत्यापन अभियान
 
                                ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया गया सत्यापन अभियान
*नवनियुक्त एसएसपी ऊधम सिंह नगर श्री मणिकांत मिश्रा महोदय के निर्देशन में एक्शन मोड में आई ऊधम सिंह नगर पुलिस, वृहद स्तर पर चलाया गया सत्यापन अभियान ।*
आज दिनाँक 08/09/2024 को नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री मणिकांत मिश्रा महोदय के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों और किराएदारों का सत्यापन अभियान चलाया गया। एसएसपी महोदय स्वयं कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत गाबा चौक क्षेत्र में पहुंचे और अधीनस्थों को सत्यापन संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।सत्यापन अभियान के दौरान कुल 1,874 लोगों का सत्यापन किया गया।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


 
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                                                                                                                            

 
                                             
                                             
                                             
                                            