उधम सिंह नगर पुलिस और न्याय विभाग द्वारा चलाए गया स्वच्छता अभियान
उधम सिंह नगर पुलिस और न्याय विभाग द्वारा चलाए गया स्वच्छता अभियान
 
                                उधम सिंह नगर पुलिस और न्याय विभाग द्वारा चलाए गया स्वच्छता अभियान
*उधम सिंह नगर पुलिस और न्याय विभाग द्वारा संयुक्त रूप से श्रमदान कर, चलाया गया स्वच्छता अभियान*
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी जयन्ती पर श्रद्धांजली स्वरूप श्रमदान के रूप में आयोजित विशाल स्वच्छता अभियान के तहत आज दिनांक 02.10.2024 को *जिला सत्र न्यायाधीश ऊधम सिंह नगर श्री सिकंद कुमार त्यागी महोदय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर श्री मणिकांत मिश्रा महोदय* के निर्देशन में न्याय विभाग और उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस दौरान न्याय विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ अटरिया रोड और पुलिस लाइन रुद्रपुर परिसर में सफाई की गयी। स्वच्छता अभियान में जवानों द्वारा भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया।
इसके बाद जिला जज ऊधम सिंह नगर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


 
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                                                                                                                            

 
                                             
                                             
                                             
                                            