उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, अल्मोड़ा में खाई में गिरी बस, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Almora Bus accident case : उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा हो गया। आज सुबह यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। खबरों के अनुसार, हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। बस में कुल 19 यात्री सवार ...

Dec 30, 2025 - 18:09
 0
उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, अल्मोड़ा में खाई में गिरी बस, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Road Accident Almora Bus accident case : उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा हो गया। आज सुबह यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। खबरों के अनुसार, हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। बस में कुल 19 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरों के अनुसार, उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा हो गया। आज सुबह यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। खबरों के अनुसार, हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। बस में कुल 19 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

ALSO READ: आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 9 लोगों की मौत, 22 घायल

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है। अनुमान है कि चालक का नियंत्रण खो जाने की वजह से यह हादसा हुआ। मृतकों में 5 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवारों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। वहीं पीएमओ इंडिया ने भी 'एक्स' पर पोस्ट कर हादसे पर दुख जताया है।

ALSO READ: चीन बॉर्डर के पास बड़ा हादसा, खाई में गिरा ट्रक, 22 मजदूरों के मौत की आशंका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बस हादसे में लोगों की मौत बहुत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं। घायल जल्द से जल्द ठीक हों।
Edited By : Chetan Gour