Weather Update : बर्फबारी और बारिश से बढ़ी परेशानी, अभी और बढ़ेगी ठंड, जानें देशभर का मौसम
Weather Update News : जनवरी के आखिरी दिनों में उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक मौसम बार-बार बदल रहा है। दिल्ली में सुबह ठंड का असर ज्यादा महसूस होगा। 1 फरवरी और 3 फरवरी को एक बार फिर बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड का असर फिर बढ़ सकता है। ...
Weather Update News : जनवरी के आखिरी दिनों में उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक मौसम बार-बार बदल रहा है। दिल्ली में सुबह ठंड का असर ज्यादा महसूस होगा। 1 फरवरी और 3 फरवरी को एक बार फिर बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड का असर फिर बढ़ सकता है। उत्तर प्रदेश में फिलहाल अगले चार दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। 30 जनवरी को राज्य में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में सर्दी का असर पूरे राज्य में देखा जा रहा है। न्यूनतम तापमान कई इलाकों में शून्य से नीचे चला गया है।
खबरों के अनुसार, जनवरी के आखिरी दिनों में उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक मौसम बार-बार बदल रहा है। दिल्ली में सुबह ठंड का असर ज्यादा महसूस होगा। 1 फरवरी और 3 फरवरी को एक बार फिर बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड का असर फिर बढ़ सकता है। उत्तर प्रदेश में फिलहाल अगले चार दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है।
ALSO READ: Weather Update : बारिश और भारी बर्फबारी से चमकी ठंड, इन 10 राज्यों में IMD का अलर्ट
30 जनवरी को राज्य में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में सर्दी का असर पूरे राज्य में देखा जा रहा है। न्यूनतम तापमान कई इलाकों में शून्य से नीचे चला गया है। बिहार के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। अगले दो दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। विभाग ने 5 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
जम्मू-कश्मीर में ठंड ने और सख्त रुख अपना लिया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। राजस्थान में भी ठंड का कहर जारी है। गुरुवार सुबह कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई।
ALSO READ: Weather Update : मौसम ने अचानक ली करवट, कश्मीर में भारी बर्फबारी, यहां जमकर गिरे ओले
मौसम विभाग ने एक बार फिर से उत्तर भारत के 5 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान 40 से 45 की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। इतना ही नहीं 19 शहरों में शीतलहर का रौद्र रूप देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बादल जमकर बरसेंगे।
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान, 30 जनवरी की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में छिटपुट से कहीं-कहीं बारिश शुरू हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां तेज़ हो सकती हैं। 1 फरवरी को पूर्वी राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
ALSO READ: Weather Update : मौसम ने अचानक ली करवट, कश्मीर में भारी बर्फबारी, यहां जमकर गिरे ओले
31 जनवरी से 1 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 2 और 3 फरवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है, हालांकि इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है।
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। बिहार के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। उत्तराखंड के पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली।
ALSO READ: Weather Update : उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश के बाद हाड़ कंपाने वाली ठंड, जनजीवन अस्त-व्यस्त
उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ इलाकों में अत्यंत घना कोहरा छाया रहा, वहीं पंजाब और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा देखा गया।
Edited By : Chetan Gour



