उत्तराखंड को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का निर्णायक नेतृत्व*

उत्तराखंड को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का निर्णायक नेतृत्व*

Dec 23, 2025 - 11:20
 0
उत्तराखंड को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का निर्णायक नेतृत्व*

*उत्तराखंड को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का निर्णायक नेतृत्व*

सचिवालय में वित्तीय वर्ष 2025–26 की राजस्व प्राप्ति की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने स्पष्ट कर दिया कि उत्तराखंड अब केवल योजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि परिणामोन्मुखी शासन के मॉडल पर आगे बढ़ेगा। राजस्व संग्रह में वृद्धि के लिए ठोस निर्देश यह दर्शाते हैं कि राज्य की आर्थिक सेहत को लेकर मुख्यमंत्री स्वयं गहरी निगरानी रख रहे हैं।

बाहरी वाहनों से ग्रीन सेस वसूली को शीघ्र लागू करने का निर्देश पर्यावरण संरक्षण और राजस्व वृद्धि के संतुलित विज़न को दर्शाता है। यह फैसला न सिर्फ राज्य के संसाधनों की रक्षा करेगा, बल्कि उत्तराखंड के पर्यावरणीय हितों को भी प्राथमिकता देगा।

कर चोरी पर नियंत्रण के लिए AI आधारित तकनीक को बढ़ावा देने का निर्णय मुख्यमंत्री धामी की तकनीक-संचालित पारदर्शी शासन प्रणाली का मजबूत उदाहरण है। निबंधन एवं रजिस्ट्रेशन से जुड़े सभी कार्यों का पूर्ण डिजिटाइजेशन और सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों के नियमित निरीक्षण के निर्देश यह साफ दर्शाते हैं कि अब भ्रष्टाचार और लापरवाही के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी जाएगी।

वन संपदा के विवेकपूर्ण उपयोग, तराई क्षेत्रों में कमर्शियल प्लांटेशन और जड़ी-बूटियों पर केंद्रित योजनाएं यह साबित करती हैं कि मुख्यमंत्री धामी जी का विकास मॉडल पर्यावरण-संवेदनशील, रोजगारोन्मुखी और दीर्घकालिक है। यह नीति राज्य की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं और किसानों के लिए नए अवसर भी सृजित करेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का यह स्पष्ट संदेश है—

राजस्व में मजबूती, तकनीक से पारदर्शिता और प्रकृति के साथ संतुलित विकास ही नए उत्तराखंड की पहचान है।