ईरान ने 8 देशों पर एक साथ दागीं मिसाइलें, ट्रंप ने किया 'रेजीम चेंज' का ऐलान, तेहरान में हड़कंप, इजरायल-ईरान अटैक की 10 बड़ी बातें
Tehran Attack Live Updates: मध्य पूर्व (Middle East) में युद्ध के बादल अब पूरी तरह गहरा गए हैं। शनिवार, 28 फरवरी 2026 को इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान के खिलाफ एक बड़ा सैन्य अभियान शुरू कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे "मेजर ...
Tehran Attack Live Updates: मध्य पूर्व (Middle East) में युद्ध के बादल अब पूरी तरह गहरा गए हैं। शनिवार, 28 फरवरी 2026 को इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान के खिलाफ एक बड़ा सैन्य अभियान शुरू कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे "मेजर कॉम्बैट ऑपरेशंस" का नाम दिया है।
इसके साथ ही रिपोर्ट कहती हैं कि ईरान ने एक साथ कतर, ईराक, कुवैत, यूएई और अबुधामी स्थित अमेरिकी बैस पर हमले किए हैं। यहां ईरान ने मिसाइलें दागीं हैं। बहरीन ने शनिवार को कहा कि आइलैंड किंगडम में US नेवी के 5th फ्लीट हेडक्वार्टर को निशाना बनाकर मिसाइल हमला किया गया।
ईरान ने मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिका के सैन्य अड्डों पर मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमला किया है। ईरान ने UAE के अल धफरा एयर बेस पर, कुवैत में मौजूद अमेरिका बेस, बहरीन के मौजूद अमेरिकी बेस पर हमला किया है। कतर की राजधानी दोहा में भी धमाके की आवाज सुनी गई है।
तेहरान में तबाही: क्या-क्या हुआ?
हमले की पहली लहर (First Wave) में मुख्य रूप से ईरान की राजधानी तेहरान को निशाना बनाया गया है। धमाकों की गूंज से पूरा शहर दहल उठा है।
सुप्रीम लीडर का ऑफिस हिट: रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के सर्वोच्च नेता (Supreme Leader) आयतुल्लाह अली खामेनेई के कार्यालय पर हमला हुआ है। अमेरिका ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए इसे एक बड़ी कामयाबी बताया है।
राष्ट्रपति आवास पर हमला: ईरान के राष्ट्रपति के घर को भी निशाना बनाया गया है, जिससे सत्ता के गलियारों में हड़कंप मच गया है।
इंटेलिजेंस मिनिस्ट्री पर स्ट्राइक: ईरान के खुफिया विभाग (Ministry of Intelligence) की इमारत पर भी बमबारी की खबर है।
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान: "अब आज़ादी का वक्त है" अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक वीडियो संदेश जारी कर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कहा:
"ईरान कभी भी परमाणु हथियार नहीं रख सकता। हमने ईरान के खिलाफ मेजर कॉम्बैट ऑपरेशंस शुरू कर दिए हैं। यह वहां की दमनकारी सरकार को बदलने (Regime Change) की दिशा में हमारा कदम है। ईरानी जनता अपनी सरकार को अपने हाथ में ले।"
ग्राउंड जीरो से ताज़ा अपडेट्स
एयरस्पेस बंद: हमले के तुरंत बाद ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र (Airspace) पूरी तरह बंद कर दिया है। पड़ोसी देश इराक ने भी सुरक्षा कारणों से अपना एयरस्पेस लॉक कर दिया है।
मोसाद की सक्रियता: इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद (Mossad) ने फारसी भाषा में ट्वीट कर ईरानी नागरिकों के लिए एक सिक्योर टेलीग्राम चैनल शुरू किया है। मोसाद ने लोगों से इस "संघर्ष" के वीडियो और फोटो शेयर करने की अपील की है।
अंदरूनी विद्रोह की कोशिश: माना जा रहा है कि इजरायल सैन्य हमले के साथ-साथ ईरान के भीतर 'एंटी-रिजीम प्रोटेस्ट' (सरकार विरोधी प्रदर्शन) भड़काने की कोशिश कर रहा है।
क्या विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है दुनिया?
ईरान ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर अमेरिका ने उस पर हमला किया, तो वह मिडिल ईस्ट में मौजूद सभी अमेरिकी सैन्य ठिकानों को श्मशान बना देगा।
खतरे की जद में ये देश:
खाड़ी देशों में कतर, बहरीन, कुवैत, UAE, सऊदी अरब, जॉर्डन, इराक और मिस्र जैसे देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डे (Military Bases) मौजूद हैं। अगर ईरान इन ठिकानों पर पलटवार करने में सफल रहा, तो यह क्षेत्रीय संघर्ष एक बड़े 'ग्लोबल वॉर' में बदल सकता है।
Edited By: Naveen R Rangiyal



