आर.ए.एन. पब्लिक स्कूल के अभिमन्यु कंडपाल का उत्तराखंड अंडर-16 टीम में चयन
आर.ए.एन. पब्लिक स्कूल के अभिमन्यु कंडपाल का उत्तराखंड अंडर-16 टीम में चयन

आर.ए.एन. पब्लिक स्कूल के अभिमन्यु कंडपाल का उत्तराखंड अंडर-16 टीम में चयन
आर.ए.एन. पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के होनहार छात्र अभिमन्यु काण्डपाल (सुपुत्र श्री एच.सी. काण्डपाल श्रीमती लीना काण्डपाल) को उत्तराखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयनित होने पर हार्दिक बधाई! यह उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
अभिमन्यु ने पांच लीग मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के लिए 21 विकेट लेकर सर्वाधिक विकेट हासिल किए और साथ ही 198 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। उनकी हरफनमौला क्षमता और खेल के प्रति उनकी लगन ने उन्हें विशेष पहचान दिलाई है।
विद्यालय प्रबंधन और शिक्षक परिवार की ओर से अभिमन्यु काण्डपाल को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर ढेर सारी शुभकामनाएं। उनकी इस सफलता के लिए उनके गर्वित माता-पिता को भी हार्दिक बधाई।
हम आशा करते हैं कि अभिमन्यु अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भविष्य में भी स्कूल, राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।