आर ए एन पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में पुलिस अधिकारियों द्वारा आयोजित कार्यशाला

आर ए एन पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में पुलिस अधिकारियों द्वारा आयोजित कार्यशाला

Aug 25, 2024 - 13:03
 0
आर ए एन पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में पुलिस अधिकारियों द्वारा आयोजित कार्यशाला

आर ए एन पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में पुलिस अधिकारियों द्वारा आयोजित कार्यशाला

रुद्रपुर, 23 अगस्त 2024: आर ए एन पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में आज कक्षा 10 से 12 के छात्रों के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में 31 वी वाहिनी पी.ए.सी. प्रशिक्षण केंद्र, उधम सिंह नगर से एसआई श्री पुष्कर सिंह लसपाल, श्री नरेंद्र मेहरा और श्री श्याम पाल सिंह रावत ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। 

कार्यशाला की शुरुआत माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद, पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी और उन्हें हमेशा नियमों और कानूनों का पालन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नए कानून के बारे में तथा जिन कानून में सुधार किया गया है उनके बारे में भी जानकारी दी उन्होंने बताया कि कानून को और भी ज्यादा सख्त कर दिया गया है तथा उनका शक्ति से पालन करना पालन करना अनिवार्य है | उन्होंने कहा कि अगर छात्रों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़े, तो वे बिना किसी हिचकिचाहट के पुलिस से संपर्क करें क्योंकि पुलिस को कानूनों की गहरी जानकारी होती है और वे सही समाधान प्रदान कर सकते हैं। अधिकारियों ने छात्रों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की भी सलाह दी, ताकि वे खुद को और दूसरों को सुरक्षित रख सकें।

स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती भावना भनोट ने पुलिस अधिकारियों को छात्रों के साथ मूल्यवान जानकारी साझा करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे अपने जीवन में कानूनों और नियमों का सख्ती से पालन करें ताकि वे एक सफल और अनुशासित जीवन जी सकें।

यह कार्यशाला छात्रों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और मार्गदर्शक सिद्ध हुई। सभी ने पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जानकारियों की सराहना की और उनके निर्देशों का पालन करने का संकल्प लिया।