अलीगढ़ में तीसरे दिन जमकर पथराव:तालसपुर में ईद से चल रहा है विवाद, छतों पर मिले पत्थरों के ढेर

​अलीगढ़ के गांव तालसपुर खुर्द में ईद के दिन से शुरू हुआ आपसी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोरावर थाना क्षेत्र के गांव में सोमवार को नमाज को जाते समय दो पक्षों के बीच एक बार फिर जमकर पथराव हुआ। गांव में पुलिस पिकेट तैनात होने के बावजूद उपद्रवी बेखौफ नजर आए और पुलिस के सामने ही ईंट-पत्थर चलाने लगे। हालात बिगड़ते देख पीएसी और कई थानों की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। गांव में तीसरे दिन दोबारा पथराव होने को एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक जागेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। ​सोशल मीडिया पर गाली-गलौज और पुरानी रंजिश बनी वजह मोहम्मद रिजवान ने बताया कि विवाद की शुरुआत ईद के दिन हुई थी। सोशल मीडिया पर एक विवादित वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें गाली-गलौज की गई थी। इसी वीडियो को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच तनाव पैदा हो गया। ईद वाले दिन भी दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ, जिसमें कई लोग घायल भी हो गए थे। बाद में जिला अस्ताल में इलाज के दौरान भी दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद आरोपियों को बन्नादेवी पुलिस ने हिरासत में लिया था। नमाज के लिए जाते समय पथराव रिजवान ने बताया कि विवाद ने सोमवार को फिर से हिंसक रूप ले लिया। उन्होंने बताया कि जब वही लोग नमाज पढ़ने जा रहे थे, तभी अचानक पथराव शुरू हो गया। दोनों तरफ से पत्थर चल रहे थे। यह समझ पाना मुश्किल था कि शुरुआत किसने की। ​पुलिस की मौजूदगी में दुस्साहस ​शनिवार को हुए बवाल के बाद गांव में पुलिस और पीएसी तैनात की गई थी। दरोगा दीपक यादव की तहरीर पर 18 नामजद और करीब 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 4 आरोपियों को जेल भी भेजा गया था। सोमवार को जब पीएसी हट गई और केवल पिकेट मौजूद थी तभी उपद्रवियों ने दोबारा हमला कर दिया। छतों पर पथराव के लिए रखी थीं ईंटें ​सूचना मिलते ही सीओ मयंक पाठक, थाना रोरावर, देहलीगेट और लोधा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। भारी पुलिस बल को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद ड्रोन से सर्चिंग की गई तो पता चला कि पथराव की तैयारी पहले से ही थी। उद्रवियों ने छतों पर ईंट–पत्थरों के ढेर जमा कर रखे थे। पुलिस ने चिह्नित किए उपद्रवी ड्रोन चलते ही आरोपियों ने पत्थर हटाने शुरू कर दिए। इस दौरान कई घरों की छतों पर पत्थरों के ढेर जमा मिले, जिन्हें पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। एहतियातन भारी पुलिस बल और पीएसी को दोबारा तैनात कर दिया गया है। ड्रोन से की जा रही पहचान सीओ मयंक पाठक ने बताया कि सोशल मीडिया वीडियो और पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और ड्रोन के जरिए उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Mar 23, 2026 - 21:50
 0