अगर कोई दुकानदार सिक्का लेने से मना करे तो क्या करें? RBI ने दी जानकारी

बाजार में अलग-अलग डिजाइन और आकार के सिक्कों को लेकर लोगों में काफी भ्रम फैल रहा है। ग्राहक भी कई बार ऐसे सिक्के लेने से बचते हैं। वर्तमान में 1 रुपए से लेकर 20 रुपए तक के कई प्रकार के सिक्के प्रचलन में हैं। इस स्थिति को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ...

Dec 13, 2025 - 13:49
 0
अगर कोई दुकानदार सिक्का लेने से मना करे तो क्या करें? RBI ने दी जानकारी

बाजार में अलग-अलग डिजाइन और आकार के सिक्कों को लेकर लोगों में काफी भ्रम फैल रहा है। ग्राहक भी कई बार ऐसे सिक्के लेने से बचते हैं। वर्तमान में 1 रुपए से लेकर 20 रुपए तक के कई प्रकार के सिक्के प्रचलन में हैं। इस स्थिति को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने महत्वपूर्ण दिशा- निर्देश जारी किए हैं। 

ALSO READ: पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ की इंटरनेशनल बेइज्जती, पुतिन ने 40 मिनट तक कराया इंतजार, बिन बुलाए मीटिंग रूम में घुसे

बाजार में चल रहे भ्रम पर RBI ने क्या कहा?

भारतीय रिजर्व बैंक ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सिक्कों को लेकर फैल रही किसी भी तरह की अपुष्ट या झूठी जानकारी पर भरोसा न करें। RBI के अनुसार 1 रुपए, 2 रुपए, 5 रुपए, 10 रुपए और 20 रुपए के सभी सिक्के पूरी तरह मान्य (लीगल टेंडर) हैं और प्रचलन में हैं। चाहे इन सिक्कों का डिजाइन अलग हो, इससे उनकी वैधता पर कोई असर नहीं पड़ता। कई लोग मानते हैं कि एक ही मूल्यवर्ग के अलग डिजाइन वाले सिक्के मान्य नहीं होते, लेकिन RBI ने शुरुआत से ही इस गलतफहमी को दूर किया है।

RBI के अनुसार एक ही मूल्यवर्ग के कई डिजाइन होना बिलकुल सामान्य है और सभी डिजाइन के सिक्के मान्य होते हैं। इसलिए किसी भी प्रकार के सिक्के को लेकर भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। 

ALSO READ: New Labour Code: क्या कम हो जाएगी कर्मचारियों की इन-हैंड सैलरी, क्या कहा श्रम मंत्रालय ने

अगर कोई दुकानदार सिक्का लेने से मना करे तो क्या करें?
अगर कोई व्यापारी कोई सिक्का लेने से इनकार करता है, तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।  ऐसे में आप अपने नजदीकी बैंक से संपर्क कर उस सिक्के को नकद राशि में बदल सकते हैं। RBI का साफ संदेश है कि हर सिक्का भारतीय मुद्रा के रूप में समान मूल्य और वैधता रखता है- चाहे उसका डिजाइन अलग हो, आकार अलग हो या उसकी चमक फीकी पड़ गई हो। सिक्का हर स्थिति में वैध ही माना जाएगा।  Edited by : Sudhir Sharma